मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान ने शनिवार को युद्ध के 49वें दौर में ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 शुरू किया. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने भारी मिसाइलों और ड्रोन से संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत में तीन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया.
ईरान का कहना है कि ये जवाबी हमले अमेरिका-इजरायल के लगातार हमलों के खिलाफ हैं. इससे पहले दिन में 47वें और 48वें दौर में ईरान ने इजरायली ठिकानों और क्षेत्र के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर हमले किए. द्वीप पर 90 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया. इनमें नेवल माइन स्टोरेज, मिसाइल बंकर और कई अन्य सैन्य सुविधाएं पूरी तरह नष्ट हो गईं. लेकिन तेल संबंधित इंफ्रास्ट्र्चर को जानबूझकर बचाया गया.
ईरान मीडिया ने बताया कि खार्ग द्वीप पर स्थिति अब नियंत्रण में है. हमले के तुरंत बाद द्वीप की एयर डिफेंस सिस्टम फिर शुरू कर दी गई. हमलावर अपने मकसद में असफल रहे.
इजरायली डिफेंस फोर्स ने बताया कि तेहरान पर हवाई हमले में खातम अल-अनबिया इमरजेंसी कमांड के दो वरिष्ठ अधिकारी अब्दोल्लाह जलाली-नासब और अमीर शरीअत मारे गए. इजरायल ने पिछले 24 घंटों में ईरान के पश्चिमी और मध्य भाग में 200 से ज्यादा इंफ्रास्ट्र्चर साइटों पर हमले किए. इनमें दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर, एयर डिफेंस सिस्टम, लॉन्च पैड और हथियार स्टोरेज सुविधाएं शामिल थीं.
सऊदी अरब के डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि शुक्रवार को रियाद और पूर्वी क्षेत्रों में 10 ड्रोन को नष्ट और इंटरसेप्ट किया गया. संयुक्त अरब अमीरात में दिन का पहला हमला शुरू हुआ. ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं. UAE की एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों से निपट रही है.
युद्ध का पूरा ताजा अपडेट और स्थिति इस युद्ध में अब ईरान लगातार जवाबी हमले कर रहा है, जबकि अमेरिका और इजरायल सैन्य ठिकानों पर फोकस्ड स्ट्राइक्स जारी रखे हुए हैं. खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले के बावजूद ईरान ने कहा कि उसकी एयर डिफेंस फिर सक्रिय हो गई है. दोनों तरफ से सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन इस्तेमाल हो रहे हैं. सऊदी अरब और UAE जैसे खाड़ी देश भी अब सीधे प्रभावित हो रहे हैं. स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है और दोनों पक्ष आगे के हमलों की तैयारी में लगे हैं. तेल कीमतें बढ़ रही हैं और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है. First Updated : Sunday, 15 March 2026