score Card

बस के खाई में गिरने से 21 की मौत… तेज रफ्तार और खस्ताहाल सड़क ने छीनी सबकी सांसें!

एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 लोगों की जान चली गई। अंतिम संस्कार से लौट रही बस तेज रफ्तार में खाई में गिर गई, मृतकों में महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

International news: केन्या के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में यह हादसा उस समय हुआ जब बस काकमेगा से किसुमु जा रही थी। गोल चक्कर के पास बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया। बस में सवार सभी यात्री एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। घर लौटने की खुशी में सफर शुरू हुआ था, लेकिन हादसे ने सबकुछ बदल दिया। शवों को खाई से निकालने में घंटों लग गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौत की लिस्ट में मासूम भी

इस हादसे में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और सिर्फ 10 साल की एक बच्ची की जान गई। पुलिस अफसर पीटर मायना ने बताया कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग उसमें फंस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खस्ताहाल सड़कें बनी खतरा

पूर्वी अफ्रीका के कई हिस्सों में सड़कें संकरी, टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी होती हैं। तेज रफ्तार के साथ यह खतरा और बढ़ जाता है। पुलिस ने इस हादसे की वजह लापरवाही और खराब सड़क हालत को माना है।

एक दिन पहले भी बड़ा हादसा

हादसे से एक दिन पहले नाकुरु काउंटी के नैवाशा शहर में भी बस पलटने से 9 लोगों की मौत हुई थी। वह बस 32 मजदूरों को काम पर ले जा रही थी। लगातार हो रहे हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

लोगों में गुस्सा और डर

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में गुस्सा और डर दोनों है। स्थानीय लोग सरकार से सड़क सुधारने और चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

calender
09 August 2025, 07:46 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag