Khalistani Khanda Death: ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर तिरंगे का अपमान करने वाले खांडा की मौत...क्या है वजह ?..जहर या बीमारी

ब्रिटेन में रहने वाला अवतार सिंह खांडा एक खालिस्तानी समर्थक और खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन का चीफ है। उसने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की थी और तिरंगे का अपमान किया था। अब उसकी मौत हो गई है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Avtar Singh Khanda Death: खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन के चीफ अवतार सिंह खांडा की मृत्यु हो गई। खांडा खालिस्तानी समर्थक है जिसने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की थी। ये हिंसा इसी साल 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुई थी और इसमें उपद्रवी भीड़ ने तिरंगे को उच्चायोग की बिल्डिंग से नीचे उतार दिया था और उसके स्थान पर खालिस्तानी झंडा फहराने की कोशिश की।  अवतार सिंह खांडा की  बर्मिंगम के एक अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है हालांकि उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। 

जानिए कौन है खांडा

ब्रिटेन में रहने वाला अवतार सिंह खांडा एक खालिस्तानी समर्थक और खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन का चीफ है। अन्य खालिस्तानियों की तरह ही खांडा भी स्टूडेंट वीजा पर ब्रिटेन गया था। वहाँ पहुँच कर वह कुछ गुरुद्वारों में अलगाववादी गतिविधियाँ चलाने लगा। ऐसे गुरुद्वारों का संचालन खालिस्तानी समर्थकों के हाथों होता है और इनका इस्तेमाल भारत में सिखों के मानवाधिकारों के हनन के नाम पर रकम जुटाने के लिए करते हैं। इन पैसों से अलगाववादी गतिविधियों के लिए फंडिंग की जाती है। खांडा कई बार  यूके में खुद को राजनीतिक शरणार्थी का दर्जा दिलाने की कोशिश करता रहा है। सन 1991 में सुरक्षाबलों ने जिन खालिस्तानियों को मार गिराया था उनसे से इसके पिता का संबंध था।

मौत के कारण में हेर फेर का प्लान 
जिस प्रकार की खबरें निकलकर आ रही हैं उनके मुताबिक खांडा के समर्थकों की यह मांग है की रिपोर्ट में खांडा की मौत का कारण जहर बताया जाए। खांडा की मृत्यु का कारण अगर जहर खाना बता दिया जाएगा तो इसका सीधा आरोप सुरक्षाबलों पर लगेगा कि उन्होंने जहर देकर खांडा को मार दिया ऐसे में खांडा को शहीद घोषित कर दिया जाएगा। कुछ खबरें ऐसी भी आ रही है जिनके मुताबिक खांडा की मृत्यु ब्लड कैंसर के चलते हुई है। खांडा लंबे समय से ब्लड कैंसर की बिमारी से जूझ रहा था और करीब 15 दिन पहले ही उसे बर्मिंघम के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। 

भारतीय उच्चायोग पर हिंसा का है आरोप 
अवतार सिंह खांडा पर भारतीय उच्चायोग पर हिंसा करने का आरोप है। NIA के अनुसार चार खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायुक्त हिंसा फैलाई और तिरंगे का अपमान किया था। इन्होंने तिरंगे को नीचे उतरवा दिया और उसके स्थान पर खालिस्तानी झंडा फहराने की कोशिश की। 
 

calender
15 June 2023, 12:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो