ईरान से भारी गोलीबारी के बीच मौत के मुंह से बाल-बाल बचा अमेरिकी पायलट, सेना ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

पिछले 24 घंटों की सस्पेंस भरी अनिश्चितता के बाद अमेरिका ने अपने उस बहादुर पायलट को सुरक्षित बचा लिया, जिसका F-15E स्ट्राइक ईगल ईरान में गिरा दिया गया था. दुश्मन की सरजमीं पर भारी गोलीबारी के बीच हुई यह बचाव कार्रवाई किसी एक्शन फिल्म से कम नहीं थी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

अमेरिका ने पिछले 24 घंटों की अनिश्चितता के बाद अपने उस पायलट को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है, जो ईरान में मार गिराए गए F-15E ईगल लड़ाकू विमान से लापता हो गया था. यह घटना अमेरिकी सेना के लिए बड़ा झटका मानी जा रही थी, लेकिन स्पेशल फोर्सेस के शानदार ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अमेरिकी मिलिट्री ऐसे हाई-रिस्क मिशनों को कितनी कुशलता से अंजाम दे सकती है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बचाव अभियान की सराहना की है. यह रेस्क्यू ऑपरेशन किसी हॉलीवुड एक्शन फिल्म से कम नहीं था. अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस की टीमों को ईरानी धरती पर भारी गोलीबारी का सामना करते हुए पायलट तक पहुंचना पड़ा. रेस्क्यू किए गए पायलट अमेरिकी एयरफोर्स में वेपन सिस्टम्स ऑफिसर के पद पर तैनात हैं.

F-15E ईगल विमान की दुर्घटना

शुक्रवार को कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी एयरक्राफ्ट को ईरान ने निशाना बनाया, जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक पायलट सुरक्षित निकलने में सफल रहा, जबकि दूसरा पायलट लापता हो गया था और उसकी ईरान में गिरने की सूचना मिली थी.

ईरान में तेज सर्च ऑपरेशन

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में लापता अमेरिकी पायलट की तलाश केवल अमेरिकी सेना ही नहीं कर रही थी. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने पूरे इलाके को घेर लिया और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. आईआरजीसी ने स्थानीय लोगों से भी अपील की और पायलट को जिंदा पकड़ने पर लगभग 60,000 डॉलर का इनाम रखा था.

ईरानी स्पीकर का बड़ा बयान

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए इसे युद्ध का ‘टर्निंग पॉइंट’ बताया. उन्होंने कहा कि जो जंग शुरू में ‘सत्ता परिवर्तन’ के दावों के साथ शुरू हुई थी, वह अब ‘अमेरिकी पायलटों के शिकार’ तक सिमट गई है.

ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपना रुख और सख्त कर दिया है. उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अंतिम समय देते हुए चेतावनी दी है कि अब उसके पास ‘समझौता करने या हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने’ के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं, वरना उसके ऊपर ‘कहर’ बरपेगा.  

ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर पोस्ट 

याद रखिए जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था. अब समय तेजी से खत्म हो रहा है. उन पर कहर टूटने में बस 48 घंटे बाकी हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो