PM Narendra Modi In American Parliament : अमेरिकी संसद से PM मोदी ने आतंकवाद पर कही बड़ी बात, कहा - यह वैश्विक खतरा है

PM Narendra Modi In American Parliament :अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने आतंवाद को वैश्विक खतरा बताया है। उन्होनें अपने इस संबोधन में 9/11 और 26/11 हमले का भी जिक्र किया।

calender

PM Narendra Modi In American Parliament : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। PM मोदी ने अपने इस संबोधन में कई मुद्दे उठाए। खासकर, उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर ज्यादा जोर दिया। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा है। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए PM ने 26/11, और 9/11 जैसे खतरानाक आतंकी हमले का भी जिक्र किया। साथ ही साथ उन्होंने रूस -यूक्रेन युद्ध पर भी अपनी बात रखी।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि युद्ध से मानव जाति का ही नुकासन होता है, लोगों को पीड़ा पहुंचती है। इस युद्ध की वजह से कई देश प्रभावित हुए हैं। युद्ध की वजह से वैश्वीकरण को भी नुकसान हुआ है। इसकी वजह से सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। हम सभी को साथ मिलकर ये कोशिश करनी चाहिए की सप्लाई चेन को भी विकेंद्रीकृत और लोकतांत्रिक किया जाए।

चीन और पाकिस्तान को PM ने घेरा


आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिकी संसद से प्रधानमंत्री मोदी ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना उनपर निशाना साध है। उन्होंने /11 हमले और मुंबई में हुए 26/11 हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अभी भी कट्टरवाद और आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। टेरिरिजम इंसानियत का दुश्मन है। हमें आतंकवाद से निपटने के लिए किंतु-परंतु नहीं करना चाहिए। आतंकवाद का साथ देने वाले और उसे  प्रायोजित करने वालों के खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। विश्व बदल रहा है और इस बदलते विश्व को  वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत है। आतंकवाद के साथ - साथ पीएम मोदी ने हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर कहा कि टकराव के काले बादल इस पर असर डाल रहे हैं। 
 

First Updated : Friday, 23 June 2023