बवाल की तैयारी! इमरान खान को कारावास की सजा के बाद PTI ने दी पाकिस्तान बंद और बड़े प्रदर्शन की धमकी

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल अब चरम पर पहुंच गई है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है. दोनों को 17-17 साल की जेल की सजा हो गई है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Pakistan Imran Khan: पाकिस्तान में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता गहराने के संकेत मिल रहे हैं, जहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर देशव्यापी बंद और विरोध प्रदर्शनों का ऐलान किया है. पार्टी नेताओं ने इसे इमरान खान को आजाद कराने की आखिरी संवैधानिक कोशिश बताया है. यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब एक पाकिस्तानी अदालत ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले में 17 साल की सजा सुनाई है. अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है और संयुक्त राष्ट्र ने भी उन्हें एकांत कारावास से हटाने की मांग की है. खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि हमें इमरान खान से साफ निर्देश मिले हैं. बहुत हो गया, अब सड़कों पर उतरने का समय आ गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो पार्टी पाकिस्तान की हर सड़क और गली को जाम कर देगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो