मुंबई: राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज और चुटीले बयानों के लिए मशहूर हैं। बिना झिझक कुछ भी बोल देना उनकी स्टाइल है। इस बार उन्होंने एक्टर आमिर खान की शादियों पर कमेंट कर दिया। राखी का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों को हंसी तो आई, लेकिन राखी ट्रोल भी होने लगीं।
एक वीडियो में राखी ने कहा, 'आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती हैं यार? आमिर सर, सारा रिकॉर्ड तो आपने ही ब्रेक कर लिया है। कितनी शादियां करते हो, कितने तलाक लेते हो, कितने बच्चे पैदा करते हो। चौथी शादी के लिए मैं रेडी हूं।'
राखी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, 'आमिर सर को केवल हिंदू लड़कियां ही शादी करने के लिए पसंद आती हैं। तो मैं तैयार हूं। हम भी इस्लाम कबूल कर लेंगे। दूसरी लड़कियां भी तो कर ही रही हैं।'
आमिर की तीसरी शादी पर कमेंट करते ही राखी को यूजर्स ने निशाने पर ले लिया। कमेंट सेक्शन में आमिर के फैंस ने याद दिलाया कि राखी खुद भी दो शादियां कर चुकी हैं और दोनों बार तलाक ले लिया। लोग कह रहे हैं कि पहले राखी को खुद को देखना चाहिए, फिर किसी और पर बोलें।
राखी ने एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के तलाक वाले बयान पर भी चुटकी ली। 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर में आकांक्षा ने अचानक ऐलान किया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने सबको चौंका दिया, लेकिन राखी को यकीन नहीं हुआ।
राखी ने इंस्टाग्राम पर शो की रील पर कमेंट किया, 'झूठी' और साथ में हंसने वाला इमोजी लगा दिया। राखी के इस एक शब्द ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कुछ यूजर्स ने राखी का सपोर्ट किया, तो कुछ ने कहा कि आकांक्षा का बयान शो के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है।
आकांक्षा ने शो में बताया था, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात किसी को पता नहीं थी।' अब राखी के कमेंट के बाद लोग कन्फ्यूज हैं कि सच क्या है। First Updated : Monday, 29 June 2026