45 साल पुरानी घटना की याद: वॉशिंगटन होटल में फायरिंग, यहीं घायल हुए थे पूर्व राष्ट्रपति रीगन
वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में 1981 में एक भयानक घटना ने सबको दहला दिया था. पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर अचानक गोली चलाई गई थी.

वॉशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने 45 साल पुरानी एक भयावह याद को तरोताजा कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कैबिनेट के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में बैंक्वेट हॉल के बाहर एक हथियारबंद 31 वर्षीय युवक ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. यूएस सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया और हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.
यह घटना उसी वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई है जहां 45 साल पहले पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला हो चुका था. हालांकि इस बार कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस वारदात ने अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
45 साल बाद दोहराई गई घटना
वाइट हाउस के हिल्टन होटल में आयोजित कॉरेस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान जो कुछ हुआ उससे 45 साल पुरानी यादें फिर ताजा हो गईं. मीडिया के लिए आयोजित किए गए इस डिनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कैबिनेट के सीनियर नेता मौजूद थे. उसी समय बैंक्वेट के बाहर एक हथियारों से लैस 31 साल के युवक ने गोलीबारी शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस ने तुरंत ट्रंप समेत सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उधर हमलावर को दबोच लिया गया. इस होटल में यह अपनी तरह की कोई पहली घटना नहीं है. 45 साल पहले भी एक राष्ट्रपति के साथ ऐसा ही हो चुका है.
रोनाल्ड रीगन पर हुआ था जानलेवा हमला
इसी होटल के बाहर रोनाल्ड रीगन पर भी हुआ था हमला. अमेरिका के इतिहास में कई राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है. वहीं रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला किया गया था. 1981 में वह वॉशिंगटन हिल्टन से बाहर निकले ही थे कि एक शख्स ने उन पर गोलियां चला दीं. एक गोली उनके सीने में जा लगी. उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा. उनकी जान बाल-बाल बची थी. एफबीआई की आर्काइव के मुताबिक जॉन हिंकली जूनियर ने 6 गोलियां दागी थीं.
हमले के दौरान की गई कार्रवाई
होटल से सीधे एलिवेटर के जरिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया. इस हमले में उनके साथ मौजूद सीक्रेट सर्विस के एजेंट भी घायल हो गए थे. 45 साल बाद फिर हिल्टन होटल में वैसा ही वाकया देखने को मिला. हालांकि इस बार कोई घायल नहीं हुआ. हमलावर को मैग्नेट स्कैनिंग के दौरान बैंक्वेट में जाने से रोक दिया गया था और उसने वहीं फायरिंग शुरू कर दी.
होटल की सुरक्षा व्यवस्था
वॉशिंगटन होटल की काफी सुरक्षा रहती है. आम तौर पर यहां सामान्य गेस्ट भी आते हैं लेकिन बालरूम में सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन होता है. ऐसे में इसकी खास सुरक्षा रहती है. डिनर के कार्यक्रम के चलते इस होटल को आम लोगों के लिए दोपहर 2 बजे से रात के 8 बजे तक बंद कर दिया गया था. बालरूम में उस वक्त 2300 गेस्ट मौजूद थे.


