Alcatraz Reopening: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अल्काट्राज जेल को फिर से खोलने की योजना का प्रस्ताव दिया है. उनका कहना है कि यह कदम अमेरिका में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की प्रतीक होगा.
अल्काट्राज जेल 1934 में सैन फ्रांसिस्को के पास स्थित एक द्वीप पर खोली गई थी. इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक माना जाता था. हालांकि, 1963 में इसे बंद कर दिया गया क्योंकि इसके रखरखाव और संचालन की लागत अत्यधिक थी.
बंद होने के बाद, अल्काट्राज जेल को एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदल दिया गया है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है.
ट्रंप का कहना है कि अल्काट्राज को फिर से खोलने से अमेरिका के सबसे खतरनाक अपराधियों को सजा दी जा सकेगी. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना को लागू करना व्यावहारिक और आर्थिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होगा. First Updated : Wednesday, 07 May 2025