Russia: पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जहर देने का शक

लुकाशेंको और पुतिन काफी करीबी नेता माने जाते है। दोनों के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई। इसके तुरंत बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। वे अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेलारूस के विपक्षी नेताओं ने जहर देने की आशंका जताई है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बंद कमरे में मुलाकात हुई। मुलाकात के तुरंत बाद अलेक्जेंडर लुकाशेंको की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मॉस्को के एक अस्पातल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेलारूस के विपक्षी नेता वालेरी त्सेपल्को ने लुकाशेंको को जहर देने की आशंका जताई है।

बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको पुतिन के करीबी नेताओं में गिने जाते है। उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन किया। वालेरी त्सेपल्को ने बताया कि लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी। जिसके बाद लुकाशेंको की हालत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं। लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आमतौर पर शरीर में जहर पहुंचने के बाद खून को साफ किया जाता है। इसी वजह से जहर देने की चर्चा हो रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लुकाशेंकों काफी थके हुए दिख रहे थे और दाहिने हाथ पर बैंडेज लगा हुआ था। उन्होंने अफवाह को खारिज करते हुए कहा कि 'मैं मरने वाला नहीं हूं दोस्तों! आपको आने वाले लंबे समय तक मेरे साथ संघर्ष करना होगा।' मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो  लुकाशेंकों एडेनोवायरस, सामान्य कोल्ड वायरस नामक बीमारी से पीड़ित है।

लुकाशेंको पुतिन के करीबी 

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी नेताओं में शुमार है। उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन भी किया। इससे पहले लुकाशेंको रूस के विक्ट्री डे परेड में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि लुकाशेंको की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है। दावा किया जा रहा है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

calender
29 May 2023, 12:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो