Russia Rebellion: वैगनर आर्मी के सामने नतमस्तक हुए पुतिन! हटाए जा सकते है रूसी रक्षा मंत्री, वैगनर प्रमुख ने मांग था इस्तीफा

Russia Wagner conflict: वैगनर आर्मी 24 जून को रूसी सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से ही वैगनर आर्मी पुतिन पर भारी पर भारी है। बताया जा रहा है कि वैगनर आर्मी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

Russia Wagner conflict: क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में तख्ता-पलट की कोशिशे हुई। यूक्रेन के खिलाफ जंग में लड़ रहे वैगनर ग्रुप के चीफ प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर चीफ ने 24 जून को राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ने का दावा किया। इसके बाद रूसी सरकार ने दक्षिणी किनारे पर बख्तरबंद वाहनों और रूसी सैनिकों को तैनात कर चौकियां बना दी। हालांकि बाद में येवगेनी प्रिगोज़िन ने मास्को की ओर बढ़ रही अपनी सेना को रोक दिया है। 

स्पेक्टर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर लड़ाकों से झड़प में रूसी सेना के 15 सैनिकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रूस के रक्षा मंत्री शोइगु को हटाया जा सकता है। वैगनर प्रमुख ने शोइगु को हटाने की मांग की थी। इस बीच यूक्रेन ने कहा कि रूस में वैगनर ग्रुप के बगावत करने के बाद रूस के सरकारी बलों के बीच की खामियों को उजागर कर दिया है। 

रूसी रक्षा मंत्री को हटाया जा सकता है

वैगनर ग्रुप के सैनिकों के राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ने के बाद ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु उनके पद से हटाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि जनरल जूमिन को रूस का नया रक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि वैगनर आर्मी प्रमुख प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्री हटाने के लिए पुतिन से बगावत की थी। 

जेलेंस्की बोले-पुतिन काफी डरे हुए 

रूस में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह को लेकर  यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का बयान सामने आया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि वैगनर ग्रुप के विद्रोह के लिए पुतिन खुद जिम्मेदार है। जेलेंस्की ने कहा कि 'पुतिन ने खतरा पैदा किया और अब वो बहुत डरे हुए हैं।'

calender
25 June 2023, 01:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो