पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता
यह भूकंप जमीन से 92 किलोमीटर गहराई पर आया है. गहराई ज्यादा होने की वजह से इसका असर काफी हद तक सीमित रहने की उम्मीद है. अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है.

पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इस भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन से 92 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है. फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है. पाकिस्तान भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जहां अरब सागर, भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पास होने के कारण ऐसे झटके अक्सर आते रहते हैं.
भूकंप की तीव्रता और केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज सुबह पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 92 किलोमीटर की गहराई पर था.
खबर अपडेट हो रही है...


