Sudan Crisis: सूडान में जारी संघर्ष के बीच भारत ने चलाया ऑपरेशन कावेरी, 500 लोगों को पोर्ट तक पहुंचाया गया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारे जहाज और विमान सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस घर लाने के लिए तैयार हैं। हम अपने सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • भारत ने सूडान में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया

Operation Kaveri: अफ्रीकी देश सूडान में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चला रही है। ऑपरेशन कावेरी के तहत करीब 500 लोगों को भारतीय पोर्ट सूडान तक पहुंचाया गया है। जबकि कई भारतीय नागरिक रास्ते में है। सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि सूडान में बीते कई दिनों से सेना और अद्धसैनिक बलों में संघर्ष जारी है। 

एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि "सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं जबकि अन्य रास्ते में हैं। हम सूडान में अपने नागरिकों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे विमान और जहाज उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं।"

वहीं, फ्रांस ने सूडान के हिंसाग्रस्त इलाकों में फंसे अलग-अलग देशों के लोगों को बाहर निकाले के लिए अभियान चलाया है। फ्रांस ने निकासी अभियान के तहत  पांच भारतीय नागरिकों समेत 28 देशों के नगरिकों को बाहर निकाला है।

फ्रांस ने भी चलाया अभियान 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस की नौसेना ने सूडान के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से पांच भारतीय नागरिकों निकाला है। अभियान के तहत फ्रांस की नौसेना ने 28 से अधिक देशों के नागरिकों को सूडान से जिबूती में फ्रांस के सैन्य अड्डे पर लाया गया। इससे पहले रविवार को सऊदी अरब ने कहा था कि उसने घनिष्ठ संबंध रखने वाले देशों के करीब 66 नागरिकों को सूडान से निकाला है। इनमें कुछ भारतीय भी शामिल है। 

सूडान में 400 से ज्यादा लोगों की मौत

सूडान की राजधानी खार्तूम में पिछले दस दिनों से सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है। दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की जा रही है। हिंसा में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो गए है। सूडान में रहने वाले अन्य देशों के नागरिकों और कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए उनकी सरकारें ऑपरेशन चला रही है। सूडान में हालात इतने खराब हो चुके है कि पिछले सप्ताह अमेरिका को अपना दूतावास तक बंद करना पड़ा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag