ट्रंप का ऐलान: खामेनेई मारा गया, ईरानियों के लिए अब आजादी का सुनहरा अवसर
ट्रंप ने खामेनेई के मौत के बाद, अपना देश वापस हासिल करने का सबसे बड़ा मौका बताया है. उन्होंने खामेनेई को इतिहास के सबसे दुष्ट व्यक्तियों में से एक करार देते हुए उनकी मौत को ईरान के लोगों के लिए न्याय कहा.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. उन्होंने इसे ईरानी लोगों के लिए अपने देश पर नियंत्रण वापस लाने को कहा है और आगे की सैन्य कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी. अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद यह दावा किया गया है, जिसने मध्य पूर्व में तनाव को चरम स्तर पर पहुंचा दिया है.
ट्रंप ने खामेनेई को 'इतिहास के सबसे दुष्ट व्यक्तियों में से एक' बताते हुए उनकी मौत को ईरान के लोगों के लिए न्याय कहा. इजरायली अधिकारियों ने भी शव बरामद होने की पुष्टि की, जबकि ईरानी मीडिया ने शुरुआत में दावों का खंडन किया था, लेकिन बाद में ईरानी सरकारी मीडिया ने खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. यह घटना 1989 से ईरान का नेतृत्व करने वाले खामेनेई के लिए बड़ा झटका है.
"Khamenei, one of the most evil people in History, is dead. This is not only Justice for the people of Iran, but for all Great Americans, and those people from many Countries throughout the World, that have been killed or mutilated by Khamenei..." - President Donald J. Trump pic.twitter.com/oXZTFGg5pS
— The White House (@WhiteHouse) February 28, 2026
ट्रंप का ट्रुथ सोशल पर विस्तृत बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि 'इतिहास के सबसे दुष्ट व्यक्तियों में से एक, खामेनेई की मृत्यु हो गई है.' उन्होंने इसे ईरान के लोगों के लिए न्याय और अमेरिकियों तथा अन्य लोगों के लिए न्याय बताया, जिन्हें खामेनेई के शासन में नुकसान हुआ. ट्रंप ने लिखा कि खामेनेई हमारी खुफिया जानकारी और अत्याधुनिक ट्रैकिंग प्रणालियों से बचने में असमर्थ रहा. और ऑपरेशन इजराइल के साथ मिलकर काम करना अंजाम दिया गया.
उन्होंने कहा कि अन्य वरिष्ठ नेता भी मारे गए और वह कुछ भी नहीं कर सकता था. ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि ईरानी जनता के लिए अपने देश को वापस पाने का यह एकमात्र सबसे बड़ा अवसर है. उन्होंने ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड और सुरक्षा बलों के कुछ हिस्सों को इम्युनिटी मांगते हुए चेतावनी दी, अभी तो उन्हें प्रतिरक्षा मिल जाएगी, बाद में उन्हें सिर्फ मौत ही मिलेगी.
इजरायली पुष्टि और हमले का विवरण
एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने ईरानी मीडिया को बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का शव हमले के बाद बरामद किया गया है. ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन ने इजरायल के साथ मिलकर 1989 से शासन करने वाले इस नेता को निशाना बनाया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले कहा था कि खामेनेई का परिसर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है.
ईरानी मीडिया की प्रतिक्रिया और खामेनेई का X पोस्ट
ईरानी समाचार एजेंसियों ने दावों का खंडन करते हुए रिपोर्ट किया कि सर्वोच्च नेता मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखने में दृढ़ और अटल बने हुए हैं. खामेनेई के एक्स अकाउंट से एक ट्वीट पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था, हैदर (अली) के पवित्र नाम में, उन पर शांति हो. जो उनकी जीवित होने का संकेत देता प्रतीत होता था.
अन्य प्रमुख हस्तियों की मौत की रिपोर्ट
तीन सूत्रों ने ईरानी मीडिया को बताया कि ईरानी रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपुर हमलों में मारे गए. इजरायल की सेना ने पुष्टि की कि पांच अन्य वरिष्ठ कमांडरों में अली शमखानी सहित मौत हुई है. ईरानी मीडिया ने खामेनेई के दामाद और बहू की मौत की भी खबर दी. एएफपी के अनुसार, दो इजरायली टीवी नेटवर्कों ने रिपोर्ट किया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के शव की तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाई गई.
पब्लिक ब्रॉडकास्टर कान ने कहा कि वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों को खामेनेई के एलिमिनेशन की जानकारी दी गई और उनका शव परिसर के मलबे से बरामद किया गया.
क्षेत्र में बढ़ता तनाव और क्षति
स्थिति अभी भी बदल रही है क्योंकि क्षेत्र में तनाव तेज हो रहा है. सैटेलाइट इमेजेस से खामेनेई के तेहरान परिसर में भारी क्षति दिखाई दे रही है, जो बमबारी अभियान के शुरुआती लक्ष्यों में शामिल था.खामेनेई की मौत इस्लामिक रिपब्लिक के लिए बड़ा आघात है, जिसका उन्होंने 1989 से नेतृत्व किया था. यह 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद मध्य पूर्व को प्रभावित करने वाली प्रमुख घटना थी.


