क्या है तुर्की का स्टील डोम? जो आयरन डोम से भी खतरनाक बताया जा रहा है!

तुर्की अब अपने अत्याधुनिक ‘स्टील डोम’ सिस्टम को पूरे देश में तैनात करने की तैयारी में है. अगस्त 2023 में इसकी शुरुआत हुई थी. वहीं, इज़राइल का ‘आयरन डोम’ हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद से वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

दुनिया भर में इज़राइल का 'आयरन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम युद्ध के दौरान दुश्मनों की मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराने के लिए मशहूर है. लेकिन अब इस्लामिक देश तुर्की उससे भी अत्याधुनिक प्रणाली पर काम कर रहा है, जिसे नाम दिया गया है – ‘स्टील डोम’. यह मल्टी-लेयर एयर डिफेंस सिस्टम न केवल ज़मीन बल्कि समुद्री क्षेत्र में भी रियल-टाइम सुरक्षा कवर देने में सक्षम होगा.

हाल ही में नाटो देशों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाव पर सभी सदस्य देशों ने अपनी जीडीपी का 5% हिस्सा रक्षा पर खर्च करने की सहमति दी. इस दिशा में सबसे पहले कदम बढ़ाया तुर्की ने, जिसने अपने 'स्टील डोम' सिस्टम के विस्तार की घोषणा की है.

स्टील डोम: सिस्टम्स का सिस्टम

तुर्की के रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, 'स्टील डोम' केवल एक इंटरसेप्शन प्रणाली नहीं है, बल्कि यह "सिस्टम्स का सिस्टम" है. इसमें हाई-सेंसिटिव सेंसर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ट्रैकिंग, मल्टी-लेयर इंटरसेप्शन और तेज़ रिस्पॉन्स क्षमताएं शामिल हैं. यह सिस्टम रियल-टाइम इनपुट पर एक्टिव होकर दुश्मन के मिसाइलों को हवा में ही गिरा देता है.

जमीन से समुद्र तक सुरक्षा कवच

इस डिफेंस सिस्टम की खास बात यह है कि यह सिर्फ जमीन पर ही नहीं बल्कि समुद्र में भी सुरक्षा कवच प्रदान करता है. यानी अगर कोई दुश्मन समुद्री रास्ते से हमला करना भी चाहे, तो स्टील डोम उसे रोक सकता है. अभी यह सिस्टम तुर्की की राजधानी अंकारा, अक्कुयु न्यूक्लियर पावर प्लांट और अन्य अहम ठिकानों पर तैनात है. आने वाले समय में इसे पूरे देशभर में फैलाने की योजना है.

मिसाइलों और ड्रोन से पूर्ण सुरक्षा

तुर्की का दावा है कि इस प्रणाली में शॉर्ट रेंज और लॉन्ग रेंज मिसाइल इंटरसेप्टर शामिल हैं. ये दुश्मनों के सभी प्रकार के हवाई खतरों—चाहे वह ड्रोन हो, क्रूज मिसाइल या बैलिस्टिक मिसाइल—को रोकने में सक्षम हैं. यह सिस्टम हमला होते ही अलर्ट हो जाता है और सेकेंडों में रिएक्ट करता है.

आयरन डोम से तुलना

जहां इज़राइल का आयरन डोम केवल सीमित दायरे में कार्य करता है और मुख्यतः कम दूरी की मिसाइलों को रोकने में सक्षम है, वहीं तुर्की का स्टील डोम कई स्तरों पर और अधिक गहराई में सुरक्षा देता है. यही कारण है कि इसे आयरन डोम से एक कदम आगे माना जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो