'पश्चिम देशों का गुलाम बन गया यूक्रेन', विक्ट्री डे परेड में बोले पुतिन-युद्ध का परिणाम ही हमारा भाग्य तय करेगा

मॉस्को में आज विक्ट्री डे परेड के मौके पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है। इस जंग का परिणाम ही रूस का भाग्य तय करेंगा। हमारे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है, हमें मालूम है हमें क्या करना है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • रूस में हर साल 9 मई को विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें रूस दुनिया को अपनी सैन्य ताकत का अहसास कराता है।

रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार (9 मई) को विक्ट्री डे परेड का आयोजन हुआ। जिसमें रूस दुनिया भर को अपनी सैन्य शाक्ति का अहसास कराता है। इस मौके पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की जनता को संबोधित किया है। पुतिन ने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है और हम अपनी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी नहीं है। 

पुतिन ने यूक्रेन की तुलना नाजियों से की

विक्ट्री डे परेड में पुतिन ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है, लेकिन हमें पता है कि हमें क्या करना है। उन्होंने यूक्रेन की तुलना नाजियों से करते हुए कहा कि रूस की मातृभूमि के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि युद्ध का परिणाम ही हमारी मातृभूमि का भाग्य तय करेंगा। बता दें कि पुतिन पहले भी यूक्रेन की तुलना नाजियों से कर चुके है।

विक्ट्री डे परेड के पीछे का इतिहास

आपको बता दें कि रूस में हर साल 9 मई को विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया जाता है। मॉस्को इस परेड के जरिए दुनिया भर को अपनी सैन्य शक्ति का अहसास कराता है। विक्ट्री डे परेड में रूस अपने अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करता है। बता दें कि 9 मई 1945 के दिन ही सोवियत संघ की सेना ने दूसरे विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी को हरा दिया था। जीत की याद में  रूस विक्ट्री डे परेड निकालता है। 

पुतिन ने सैनिकों को बताया हीरो

राष्ट्रपति पुतिन ने युद्ध में भाग ले रहे रूसी सैनिकों को हीरो बताया है। उन्होंने कहा कि जो सैनिक यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे हैं, उन्हें उन पर गर्व है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन बताया है। उन्होंने कहा कि रूस का भविष्य इन्हीं सैनिकों पर निर्भर है। पुतिन ने अपने संबोधन में देशवासियों से इन हीरो का समर्थन करने की अपील की है।

calender
09 May 2023, 06:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो