'हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं...', मैक्सिको ड्रग लॉर्ड एल मेनचो की मौत के बाद ट्रंप के पोस्ट पर उठे सवाल
नेमेसियो ओसेगुएरा, जिन्हें एल मेंचो के नाम से जाना जाता है, मेक्सिको के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड और जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के मास्टरमाइंड थे.

मैक्सिको: जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के कुख्यात सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वंटेस, जिन्हें एल मेनचो के नाम से जाना जाता है, की मौत हो गई है. मैक्सिकन स्पेशल फोर्सेस द्वारा जालिस्को राज्य के तटीय शहर टापालपा में की गई सैन्य कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हिरासत में उनकी मौत हो गई. मैक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि उनका शव रविवार दोपहर मेक्सिको सिटी लाया गया और नेशनल गार्ड की कड़ी सुरक्षा में ट्रांसफर किया गया. उनकी मौत के बाद कार्टेल सदस्यों ने बदले की कार्रवाई में कई राज्यों में हिंसा भड़काई, जिसमें वाहन जलाई गईं और हाईवे ब्लॉक किए गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एल मेनचो की मौत के बाद ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर वाशिंगटन की संभावित भूमिका पर नई अटकलों को हवा दी. उन्होंने लिखा कि 'हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं.' यह बिल्कुल भी उचित नहीं है राष्ट्रपति डीजेटी.

व्हाइट हाउस ने बाद में पुष्टि
व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि अमेरिका ने इस ऑपरेशन में खुफिया सहायता प्रदान की थी, जबकि मैक्सिको ने अमेरिकी संलिप्तता के आरोपों को खारिज कर दिया. यह घटना मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम पर अमेरिका के दबाव के बीच हुई है.
ट्रंप का रहस्यमयी पोस्ट और अटकलें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एल मेनचो की मौत के बाद ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया किया की हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं. हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं, यह बिल्कुल भी उचित नहीं है. राष्ट्रपति डीजेटी. इस संदेश ने वाशिंगटन की कथित भूमिका पर चर्चा तेज कर दी.
मैक्सिको दूतावास का स्पष्टीकरण
मैक्सिको के वाशिंगटन दूतावास ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि टापालपा रेड पूरी तरह मैक्सिकन स्पेशल फोर्सेस द्वारा प्लान और एक्जीक्यूट की गई थी. अमेरिकी एजेंसियों ने केवल मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग फ्रेमवर्क के तहत कॉम्प्लिमेंट्री इंटेलिजेंस
प्रदान की.
व्हाइट हाउस का बयान
व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लीविट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि अमेरिका ने खुफिया सहायता दी. उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर दी है कि संयुक्त राज्य अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे देश में घातक ड्रग्स भेजने वाले नार्कोटेररिस्टों को न्याय के उस प्रकोप का सामना करने के लिए मजबूर किया जाए जिसके वे लंबे समय से हकदार हैं.
ऑपरेशन और मौत की जानकारी
60 वर्षीय एल मेनचो टापालपा में स्पेशल फोर्सेस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए और मेक्सिको सिटी ले जाते समय उनकी मौत हो गई. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चार सीजेएनजी सदस्य मारे गए, दो ट्रांसफर के दौरान मारे गए और तीन सैनिक घायल हुए.
हिंसा का सिलसिला और प्रभाव
एल मेनचो की मौत के बाद सीजेएनजी सदस्यों ने जालिस्को, कोलिमा, मिचोआकान, गुआनाजुआतो, नायरित और तमाउलिपास सहित कम से कम छह राज्यों में वाहन जलाईं, हाईवे ब्लॉक किए और दुकानें आग के हवाले कीं. प्यूर्टो वालार्ता में पर्यटकों ने इसे वार जोन जैसा बताया. एयर कनाडा, यूनाइटेड एयरलाइंस, एरोमेक्सिको और अमेरिकन एयरलाइंस ने क्षेत्र में उड़ानें निलंबित कर दीं. अधिकांश जगहों पर सामान्य जीवन जारी रहा, लेकिन कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए.


