Tylenol during pregnancy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान Tylenol (Paracetamol/Acetaminophen) का सेवन बच्चों में ऑटिज्म के खतरे को बढ़ा सकता है. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर मेडिकल सर्कल्स तक जोरदार बहस छेड़ दी है. कई लोग अब इस पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या ये दवा वाकई गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए सुरक्षित है.
दरअसल, टाइलेनॉल अमेरिका में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली पेनकिलर दवाओं में से एक है. ये ओवर-द-काउंटर (OTC) मेडिसिन के तौर पर उपलब्ध है और आमतौर पर सिरदर्द, बुखार, मांसपेशियों के दर्द और बच्चों के बुखार को कम करने के लिए दी जाती है. लेकिन ट्रंप के बयान के बाद इस दवा की सुरक्षा पर नए सवाल खड़े हो गए हैं.
टाइलेनॉल का मुख्य घटक Acetaminophen (Paracetamol) है, जो दर्द और बुखार कम करने में मदद करता है. यह दवा नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) नहीं है, यानी ये सूजन कम करने का काम नहीं करती.
सिरदर्द और माइग्रेन
फ्लू और सर्दी
मांसपेशियों और पीठ का दर्द
आर्थराइटिस
पीरियड क्रैम्प्स
बच्चों और बड़ों में बुखार
ये खासतौर पर उन लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है जिन्हें एस्पिरिन या अन्य दवाओं से पेट या किडनी की समस्या होती है. इसी वजह से अमेरिकी घरों में यह दवा एक कॉमन नाम बन चुकी है.
एस्पिरिन और इबुप्रोफेन जहां NSAID कैटेगरी में आती हैं और इंफ्लेमेशन कम करती हैं, वहीं Tylenol केवल दर्द और बुखार पर असर डालती है.
ये एंटीबायोटिक नहीं है.
ओवरडोज से लिवर डैमेज का खतरा होता है.
प्रेग्नेंसी के दौरान इसे अब तक सबसे सुरक्षित विकल्प माना गया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टाइलेनॉल लेना अच्छा नहीं है. मैं सच कहूं तो, य् अच्छा नहीं है. अगर इसे गर्भावस्था के दौरान लिया जाए, तो इससे ऑटिज्म का खतरा बढ़ सकता है. उनके इस बयान ने मेडिकल एक्सपर्ट्स को चौंका दिया. डॉक्टरों और मेडिकल सोसाइटीज का कहना है कि अभी तक की वैज्ञानिक रिसर्च इसे गर्भावस्था में सुरक्षित मानती है, बशर्ते इसका सेवन केवल जरूरत पड़ने पर और सही खुराक में किया जाए.
1955: McNeil Laboratories ने बच्चों के लिए Elixir Tylenol लॉन्च किया.
1959: Johnson & Johnson ने McNeil को खरीद लिया.
1960: टाइलेनॉल को OTC मेडिसिन के रूप में मार्केट किया गया.
2023: J&J की नई कंपनी Kenvue अब इसका निर्माण कर रही है.
हालांकि, ये दवा विवादों से मुक्त नहीं रही. 2010 में J&J को 136 मिलियन से ज्यादा बच्चों की टाइलेनॉल बोतलें क्वालिटी इश्यूज के चलते वापस लेनी पड़ी थीं.
2008: एक स्टडी ने सुझाव दिया कि शिशुओं को दी गई एसेटामिनोफेन का संबंध ऑटिज़्म से हो सकता है, लेकिन निष्कर्ष पुख्ता नहीं थे.
2019: जॉन्स हॉपकिन्स की रिसर्च ने गर्भावस्था में दवा के उपयोग और ऑटिज़्म के बीच संभावित लिंक बताया.
2024 (स्वीडन स्टडी): 2.5 मिलियन बच्चों पर हुई इस सबसे बड़ी रिसर्च ने पाया कि प्रेग्नेंसी में टाइलेनॉल लेने से ऑटिज़्म का खतरा नहीं बढ़ता.
First Updated : Tuesday, 23 September 2025