एक तरफ पाकिस्तान की तारीफ, दूसरी तरफ भारत का जिक्र, राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के लेकर कही ये बात

जहां एक तरफ पुतिन ने पाकिस्तान को एक बड़ा और बहु-आयामी संबंधों वाला देश बताया, वहीं दूसरी तरफ भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था करार देते हुए पीएम मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति की जमकर तारीफ की.

calender

नई दिल्ली: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के मंच से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण एशियाई कूटनीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं. दुनिया भर के चुनिंदा पत्रकारों से संवाद करते हुए पुतिन ने भारत के रक्षा हितों, पाकिस्तान की वैश्विक स्थिति और चीन के बढ़ते आर्थिक प्रभाव पर खुलकर अपनी राय रखी.

पुतिन ने पाकिस्तान के बारे में क्या कहा

जहां एक तरफ पुतिन ने पाकिस्तान को एक बड़ा और बहु-आयामी संबंधों वाला देश बताया, वहीं दूसरी तरफ भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति की जमकर सराहना की.

पाकिस्तान पूरी तरह चीन के नियंत्रण में नहीं

फोरम के दौरान एक भारतीय पत्रकार ने पुतिन से तीखा सवाल पूछा कि चीन और पाकिस्तान के साथ रूस के बढ़ते करीबी रिश्तों के बीच क्या मॉस्को यह सुनिश्चित करेगा कि भारत के रक्षा हितों को कोई नुकसान न पहुंचे? पत्रकार ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान पूरी तरह चीन के प्रभाव में है. 

चीन के साथ संबंध मजबूत

इस सवाल का जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मुद्दों को अच्छी तरह समझते हैं. लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि पाकिस्तान पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है. पाकिस्तान एक बहुत बड़ा मुल्क है और दुनिया के कई देशों के साथ उसके अपने स्वतंत्र रिश्ते हैं.

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

पुतिन ने आगे जोड़ा कि पाकिस्तान के लिए चीन के साथ संबंध मजबूत रखना उसकी कूटनीतिक जरूरत है. आज दुनिया का हर देश चीन के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है क्योंकि वह क्रय शक्ति समानता (PPP) के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है.

भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत- पुतिन

रूसी राष्ट्रपति ने भारत के बढ़ते कद के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि जीडीपी (पीपीपी) के मामले में आज भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है. रूस चौथे पायदान पर आ चुका है. पुतिन के अनुसार, चीन, अमेरिका, भारत और रूस अब दुनिया के वो शीर्ष चार देश हैं. जो इस आर्थिक रेस में जापान और तमाम यूरोपीय देशों को काफी पीछे छोड़ चुके हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत सरकार लगातार कड़ी मेहनत कर रही है. जिसके ठोस नतीजे पूरी दुनिया के सामने हैं.

पीएम मोदी पर दबाव डालना अमेरिका के लिए हानिकारक

अमेरिकी दखलअंदाजी पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुतिन ने वाशिंगटन को नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार भारत पर रूस के साथ सहयोग कम करने का दबाव बना रहा है. लेकिन अब पश्चिमी देशों को यह समझ आ जाना चाहिए कि पीएम मोदी एक बेहद दृढ़ संप्रभु नेता हैं. 

पुतिन ने दी चेतावनी

पुतिन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत जैसे स्वाभिमानी राष्ट्र पर किसी भी तरह का बाहरी दबाव डालना खुद अंतरराष्ट्रीय संबंधों और द्विपक्षीय हितों के लिए बेहद हानिकारक साबित होगा. भारत और चीन के नाजुक रिश्तों पर पुतिन ने साफ किया कि किसी भी तीसरे देश को उनके बीच में दखल नहीं देना चाहिए और रूस दोनों देशों में अपने दोस्तों के साथ लगातार संपर्क में रहता है. First Updated : Friday, 05 June 2026

Topics :