खामेनेई के बाद ईरान की कमान किसके हाथ? नए सुप्रीम लीडर पर सस्पेंस

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद देश की सत्ता संरचना को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. नए सुप्रीम लीडर के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतरिम व्यवस्था लागू कर दी गई है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

नई दिल्ली: इजरायल और अमेरिका के हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है. संविधान के अनुच्छेद 111 के तहत नए सुप्रीम लीडर के चयन तक एक अंतरिम लीडरशिप काउंसिल देश का संचालन करेगी. इस काउंसिल में राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख गुलाम-हुसैन मोहसेनी एजेई और गार्जियन काउंसिल का एक सदस्य शामिल हैं. स्थायी सुप्रीम लीडर का चुनाव 88 सदस्यीय ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ करेगी. संभावित नामों में मोजतबा खामेनेई, मोहसेन कोमी और अलीरेजा अराफी शामिल बताए जा रहे हैं. ईरानी सरकार ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने स्पष्ट किया कि उनका देश शोक नहीं मनाएगा. फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक हमलों में खामेनेई के चार रिश्तेदारों की भी मौत हुई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag