फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर अक्सर चर्चा होती रही हैं. उनकी भविष्यवाणियों में ऐतिहासिक, धार्मिक और राजनीतिक घटनाओं का जिक्र होता है, जिनमें से कई तो आज भी रहस्यमयी बनी हुई हैं. एक ऐसी ही भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने दावा किया कि स्पेन का तीसरा हिस्सा, विशेष रूप से ग्रेनेडा, एक बार फिर इस्लामी ताकतों के नियंत्रण में आ जाएगा.
ये भविष्यवाणी ऐतिहासिक संदर्भों से भी मेल खाती है, क्योंकि ग्रेनेडा का इतिहास इस्लामी सभ्यता से गहरे रूप से जुड़ा हुआ है. मध्य युग में ये क्षेत्र मुस्लिम शासन के अधीन था, जिसे 1492 में ईसाई राजाओं द्वारा दोबारा प्राप्त कर लिया गया था. लेकिन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी एक नए दौर के संघर्ष की ओर इशारा कर रही है.
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां अक्सर पश्चिमी दुनिया और इस्लामी ताकतों के बीच संघर्ष की ओर इशारा करती हैं. उनके मुताबिक, आने वाले समय में इस्लामी शक्तियां यूरोप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिसमें ग्रेनेडा पर नियंत्रण भी संभव है. स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित ग्रेनेडा का इस्लामी इतिहास बहुत पुराना है. ये शहर 711 ईस्वी में उमय्यद शासन के अधीन आया और करीब 800 सालों तक मुस्लिम शासकों के नियंत्रण में रहा. 1492 में कैथोलिक शासकों ने इसे अपने अधिकार में ले लिया, जिसके बाद स्पेन में इस्लामी प्रभाव धीरे-धीरे कम हो गया. लेकिन क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित होगी और ग्रेनेडा एक बार फिर इस्लामी शासन के अधीन आ सकता है?
नास्त्रेदमस की मशहूर किताब 'ले प्रोफेटीज' में कई रहस्यमयी और विनाशकारी घटनाओं की भविष्यवाणियां दर्ज हैं. कई युद्धों, राजनैतिक उथल-पुथल, प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक बदलावों का जिक्र भी उनकी भविष्यवाणियों में किया गया है. कई इतिहासकार और शोधकर्ता मानते हैं कि उनकी कई भविष्यवाणियां पहले ही सच हो चुकी हैं, जिससे उनकी इस भविष्यवाणी को भी गंभीरता से लिया जा रहा है.
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां रहस्यमयी और प्रतीकात्मक भाषा में लिखी गई हैं, जिससे उनकी सटीक व्याख्या करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन इतिहास में उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जिससे सवाल उठता है कि क्या ग्रेनेडा का भविष्य वास्तव में उनके कथन के अनुसार बदल सकता है? अब यहीं देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले सालों में इस भविष्यवाणी का क्या असर पड़ता है और क्या वाकई ग्रेनेडा एक बार फिर इस्लामी ताकतों के अधीन आ सकता है या नहीं. First Updated : Tuesday, 11 March 2025