गुलकंद खाने से होते हैं यह कमाल के फायदे

गुलकंद खाने में तो टेस्टी होता ही है , बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। गुलकंद गुलाब की पखुड़ियों से बनाया जाता है। यह सेहत और हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसको अधिकतर गर्मियों में खाया जाता है , लेकिन आप इसका सेवन सर्दियों में भी कर सकते हैं।

calender

गुलकंद खाने में तो टेस्टी होता ही है , बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। गुलकंद गुलाब की पखुड़ियों से बनाया जाता है। यह सेहत और हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसको अधिकतर गर्मियों में खाया जाता है , लेकिन आप इसका सेवन सर्दियों में भी कर सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई आर्टिफीसियल चीज़ नहीं मिलाई जाती , यह पूर्ण रूप से नेचुरल होता है।

गुलकंद खाने के लाभ

गुलकंद खाने से चेहरा ग्लोइंग और चमकदार बनता है , यह मुँह के छालों को भी ठीक करने में मदद करता है। इसको खाने से पेट ठंडा रहता है और मुँह के छालों की समस्या खत्म होती है।

पेट की समस्या करो करे दूर

इसके सेवन से एसिडिटी , सिर में दर्द ,पेट में दर्द जैसी परेशानियों को ठीक किया जा सकता है। गुलकंद को दूध के साथ सेवन करने से अधिक लाभ मिलता है। इससे आप गर्मी को भी मात दे सकते हैं।

गुलकंद कैसे बनाएं

एक कांच के ज़ार में गुलाब पखुड़ियों की परत बनानी है। उसके बाद चीनी के साथ परत बनाये फिर उस ज़ार को अच्छी तरह से बंद कर दें। और उसको धूप में रख दें। आपका गुलकंद 8 से 10 दिनों में बनकर तैयार हो जायेगा।

स्ट्रेस को करें कम

एक शोध के अनुसार ये पता चला है , गुलकंद के रोज़ाना सेवन से मानसिक तनाव कम होता है। इसमें एंटी - ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक पाई जाती है जो स्ट्रेस को कम करता है।

गुलकंद की तासीर

आपको बता दें , की गुलकंद की तासीर ठंडी मानी जाती है। यह पेट की गर्मी को शांत करने में लाभदायक होता है। यह मुँह के छालों और बदबू से भी राहत देता है।

First Updated : Saturday, 21 January 2023