त्वचा के लिए आम के बेमिसाल फायदे, इस तरह से करें प्रयोग

आम हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं जो हमे अनेक प्रकार की परेशानियों से शरीर को बचाने में मदद करते हैं। आम में विटामिन A और c की मात्रा पाई जाती है जो शरीर को रोगों से दूर रखती है।

calender

कई ऐसे लोग होते हैं जो गर्मी आने का इंतजार करते हैं तो कई ऐसे भी लोग होते हैं जो सर्दी आने का इंतजार करते हैं।गर्मी शुरु होते हैं काफी लोग आम का सेवन करते हैं जो की हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोगों का कहना होता है कि गर्मी के मौसम में आम का सेवन करने से त्वचा पर अनेक प्रकार की समस्याएं शुरु हो जाती हैं जिसके कारण आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यह गलत है ऐसे कई लोग है जो इस तरह से सोचते हैं लेकिन ऐसा नहीं है आम हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं जो हमे अनेक प्रकार की परेशानियों से शरीर को बचाने में मदद करते हैं। आम में विटामिन A और c की मात्रा पाई जाती है जो शरीर को रोगों से दूर रखती है।विटामिन ए झुर्रियों को कम करने का काम करती है जबकि विटामिन सी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए मददगार है।आम का प्रयोग कई तरीके के फेस मास्क, स्क्रब के लिए किया जाता है। वहीं दूसरी ओर कहा जाता है कि पके हुए आम का सेवन करने से त्वचा खूबसूरत और चमकदार बनी रहती है। आम को अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना चाहिए।

इस तरह से करें प्रयोग

त्वचा को रखे मॉइस्चराइजर

आम में विटामिन ए और विटामिन सी पाएं जाते हैं जो हमारे शरीर की त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में काफी मदद करते हैं।साथ ही त्वचा के रूखेपन से भी लड़ने में मददगार है।आम का प्रयोग करने से त्वचा कोमल और चिकनी बनी रहती है।

मुहांसों को करें दूर

आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुंहासे की समस्या को दूर करने में काफी मददगार है।साथ ही जिन लोगों को यह परेशानी होती है उन सभी लोगों को आम का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से सभी प्रकार की त्वचा की समस्या दूर हो जाती है साथ ही चेहरा खूबसूरत नजर आता है।

डार्क सर्कल्स

आप ने देखा होगा कि कई लोगों के आंखों के नीचे काले निशान पड़ जाते हैं जिन्हें हम डार्क सर्कल्स कहते हैं इसे दूर करने के लिए आम का प्रयोग किया जा सकता है। आम का छोटा सा हिस्सा करके आंखों के नीचे लगा लें ऐसा करने से यह समस्या दूर हो जायेगी।

First Updated : Saturday, 04 March 2023