score Card

सब्जी खाने से नाक चढ़ाते हैं बच्चेतो इस तरह वेजिटेबल ट्विस्ट के साथ बनाएं पास्ता

अक्सर फल-सब्जी जैसे पौष्टिक आहार से बच्चे चिढते हैं,वो ये सब खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। बच्चों को तो अक्सर चाउमीन, बर्गर, पास्ता, पिज्जा जैसे जंकफूड पसंद होते हैं। और बात जब सब्जियां खाने की आ जाए तो मुंह बनाने से लेकर कई बहाने तक तैयार रहते हैं।

अक्सर फल-सब्जी जैसे पौष्टिक आहार से बच्चे चिढते हैं,वो ये सब खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। बच्चों को तो अक्सर चाउमीन, बर्गर, पास्ता, पिज्जा जैसे जंकफूड पसंद होते हैं। और बात जब सब्जियां खाने की आ जाए तो मुंह बनाने से लेकर कई बहाने तक तैयार रहते हैं।

अगर ऐसा ही हाल आपके घर के बच्चों का है तो उन्हें सब्जियों से भरा पास्ता खिला सकते हैं। ये रेसिपी भले ही जंकफूड की लिस्ट में आती है लेकिन पौष्टिक भी बना सकते हैं। वैसे भी पस्ता खाना ज्यादातर लोगों की पसंद है और अगर इसे वेजिटेबल के साथ बनाया जाए तो ये हेल्दी और स्वादिष्ट दोनों बन जाता है। तो आइए नोट कर लें वेजिटेबल पस्ता बनाने की रेसिपी।

वेजिटेबल पास्ता की सामग्री

•          दो कप पास्ता

•          एक टमाटर

•          एक प्याज

•          शिमला मिर्च

•          फूलगोभी

•          गाजर

•          बींस

•          उबले पालक के पत्ते

•          टमाटर की प्यूरी

•          अदरक-लहसुन का पेस्ट

•          बटर

•          नमक स्वादानुसार

•          चिली फ्लेक्स

•          मिक्स्ड हर्ब्स

वेजिटेबल पास्ता बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बर्तन में चार कप पानी डालकर गर्म करें और फिर इसमें दो से तीन बूंद तेल और थोड़ा नमक डाल पास्ता उबाल लें।
  • जब पास्ता पक जाए तो गैस से उतार कर ठंडे पानी में पास्ता डालें।
  • तक तक दूसरी तरफ सभी सब्जियों को पानी में पका लें।
  • ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाने के बाद गैस पर पैन रखें। इसमें बटर गर्म करके अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूने। इसके बाद कटी प्याज को लाल होने तक भूनेंऔर फिर कटा टमाटर और शिमला मिर्च डाल दें।
  • थोड़ा पकाने के बाद मटर और पकाई सब्जी और पालक के पेस्ट को डालें।
  • साथ ही टमाटर की प्यूरी डालकर थोड़ी देर पकाएं।
  • अब इसमें मिक्स्ड हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालकर मिक्स करें और उबला पस्ता भी डालकर थोड़ा चलाएं और फिर गैस बंद कर दें।

तो बस इस तरह से वेजिटेबल पास्ता तैयार हो जाएगा। बड़ों से लेकर बच्चों तक को ये वेजिटेबल पास्ता काफी पसंद आ सकता है।

calender
26 November 2022, 10:41 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag