सिर्फ काला ही क्यों इस ईद बुर्के के इन 7 फैंसी डिजाइन्स के साथ बदलें अपना स्टाइल

बकरीद का त्योहार खुशियों और दुआओं का समय है. इस समय आप सबसे अच्छा दिखाना चाहता है. मुस्लिम महिलाएं इस अवसर पर अपने पहनावे में बुर्का का चयन करती हैं.

calender

नई दिल्ली: बकरीद का त्योहार खुशियों और दुआओं का समय है. इस समय आप सबसे अच्छा दिखाना चाहता है. मुस्लिम महिलाएं इस अवसर पर अपने पहनावे में बुर्का का चयन करती हैं जो न केवल शालीनता और परंपरा का प्रतीक है बल्कि अब यह फैशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी बन गया है. पहले के समय में बाजार में सिर्फ सादे काले बुर्के ही मिलते थे.

बकरीद पर ट्राई करें ये लुक

महिलाएं अपनी आस्था को बनाए रखते हुए आधुनिक और ट्रेंडी लुक अपनाना पसंद करती हैं. अगर आप भी इस बकरीद पर अपने लुक को नया बनाना चाहती हैं तो पारंपरिक काले बुर्के की जगह आप इन सात फैंसी और स्टाइलिश डिजाइन्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं.

मिडिल स्लिट बुर्का

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो थोड़ा मॉडर्न और फ्यूजन लुक चाहती हैं. इसमें बुर्के के बीच में एक खूबसूरत कट होता है जो इसे बेहद सुन्दर बनाता है. इसके साथ अलग से मिलने वाले हिजाब या स्कार्फ को आप अपनी पसंद के अनुसार अलग स्टाइल में कैरी कर सकती हैं.

डबल कलर बुर्का

अगर आप एक ही रंग से बोर हो चुकी हैं तो डबल शेड बुर्का ट्राई करें. आजकल ब्राउन और व्हाइट जैसे क्लासिक कलर्स का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जा रहा है. यह आपको भीड़ से अलग और एक एलिगेंट लुक देता है.

ब्लैक लाइनिंग

अगर आपको काला रंग ही सबसे ज्यादा पसंद है तो सिंपल ब्लैक की जगह लाइनिंग या फ्लोरल टच वाला बुर्का चुनें. काले बेस पर हल्की लाइनिंग या प्रिंटेड बॉर्डर इसे त्योहार के लिहाज से परफेक्ट लुक देते हैं.

फ्लोरल प्रिंटेड बुर्का

गर्मियों के इस मौसम में फ्लोरल प्रिंट्स आंखों को बहुत सुकून देते हैं. बाजार में पेस्टल और ब्राइट कलर्स में फ्लोरल प्रिंट वाले बुर्के काफी ट्रेंड में हैं. बकरीद के दिन की शुरुआत के लिए यह एक फ्रेश ऑप्शन है.

गाउन स्टाइल बुर्का

यदि आप किसी पार्टी या दावत में जा रही हैं तो गाउन लुक वाला बुर्का सबसे बेहतरीन विकल्प है. खासकर अर्थी टोन्स जैसे ब्राउन या बेज कलर में यह बेहद क्लासी लगता है. इसके साथ आप कंट्रास्ट कलर का स्कार्फ मैच करके अपने लुक को और निखार सकती हैं.

मोतियों वाला नेट बुर्का

एक हैवी और रॉयल लुक के लिए नेट फैब्रिक से तैयार बुर्का चुनें. इसके बॉर्डर और स्लीव्स पर मोतियों का बारीक काम और फूलों की नक्काशी की जाती है. काले रंग के नेट बुर्के में यह वर्क बेहद खूबसूरत और चमकीला नजर आता है.

लैवेंडर एम्ब्रॉयडरी बुर्का

लैवेंडर इस सीजन का सबसे पसंदीदा रंग बना हुआ है. इस हल्के बैंगनी शेड पर महीन धागों की फ्लोरल कढ़ाई की जाती है. त्योहार की शाम की दावतों के लिए यह स्टाइलिश बुर्का आपको एक फ्रेश, सोबर और फेस्टिव लुक देगा. First Updated : Thursday, 28 May 2026