सलाद में नमक डालकर खा रहे हैं? यह आदत आपकी सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान

ज्यादातर लोग सलाद में नमक डालकर ही खाते हैं, क्योंकि बिना नमक के वो बिल्कुल फीका लगता है. लेकिन क्या ये सचमुच सही तरीका है? क्या नमक डालना जरूरी है या इससे फायदा-नुकसान दोनों होते हैं? तो आइए जानते है क्या सच है और क्या झूठ?

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

सलाद हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. सलाद हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व  प्रदान करता है. लेकिन क्या आप सलाद खाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं इसे कैसे खाया जाता है? दरअसल, लोग सलाद को अपने जरूरत के अनुसार खाते हैं. जैसे अधिकतर लोगों की सलाद में नमक मिलाकर खाने की आदत होती है. क्योंकि बिना नमक के उन्हें सलाद फीका लगता है. अब अगर सलाद में नमक मिलाकर खाने की बात करें, तो ये कितने हद तक सही हैं. चलिए हम आपको बताते हैं.

क्या है सलाद खाने का सही तरीका?

सलाद में कभी भी नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए. सलाद के ऊपर से नमक डालकर खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है जिससे बीपी बढ़ सकती है. दरअसल, सलाद में नमक डालने से नमक का अतिरिक्त सेवन है जो कि आपकी शरीर  में में नमक की मात्रा को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बनता है.

सलाद में नमक डालकर खाने के नुकसान

अगर आप सलाद या रायते के ऊपर नमक डालते हैं, तो इससे सोडियम लेवल बढ़ता है. जिसके चलते हाई ब्लड प्रेशर, पसीना आना और चक्कर आने की समस्या हो सकती है.

  • नमक खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी कम होने लगती और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती है.

  • सलाद या रायते में ऊपर से नमक डालकर खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम को नुकसान पहुंचता है और पाचन क्रिया भी धीमी होती है.

  • अगर आप रोजाना एक चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं और नमक भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

सलाद में कौन सा नमक खाना चाहिए? 

 इन परेशानियों से बचने के लिए सलाद में काला नमक या भी सेंधा नमक मिलाना चाहिए. ये दोनों ही लो सोडियम वाले हैं लेकिन, स्वाद पूरा देंगे. इसके अलावा ये पाचन क्रिया के लिए हेल्दी हैं और एसिडिटी व गैस की समस्या से आपका बचाव कर सकते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag