मोहसिन नकवी को जाहिल बताकर फंसे शोएब अख्तर, 24 घंटे में बद गए सुर, जानिए नया बयान

टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद शोएब अख्तर ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी पर की गई तीखी आलोचना से पलटी मार दी. पहले उन्हें गयान की कमी बताकर जमकर खरी-खोटी सुनाई, लेकिन अब बोल रहे है कि मेरी बात को तोड़-मरोड़ दिया गया, नकवी एक बहुत अच्छे इंसान हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी के दिग्गज शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी पर की गई कथित तीखी आलोचना से पलटी ली है. महज एक दिन बाद अख्तर ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को भारतीय टीवी चैनलों ने तोड़-मरोड़कर पेश किया और वह कभी भी नकवी को अयोग्य नहीं कह रहे थे. अब उन्होंने नकवी को अच्छा इंसान बताते हुए उनका बचाव किया है.15 फरवरी को कोलंबो में भारत के हाथों 61 रनों से मिली शर्मनाक हार के बाद अख्तर का गुस्सा फूट पड़ा था, जिसे कई लोगों ने पीसीबी चेयरमैन पर सीधा हमला माना. लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी आलोचना का निशाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चलाने वाले बड़े अधिकारी थे न कि मोहसिन नकवी.

अख्तर ने क्या कहा सफाई में

अख्तर ने कहा कि कुछ भारतीय टीवी चैनलों ने मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया. उन्होंने आगे कहा कि उसी कार्यक्रम में मैंने लोगों से मोहसिन भाई के बारे में कुछ भी नकारात्मक न कहने का अनुरोध भी किया था, क्योंकि मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा. मैंने हमेशा कहा है कि वह एक अच्छे इंसान हैं जो वास्तव में पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करना चाहते हैं. लेकिन साथ ही, उन्हें हमेशा सही सलाह नहीं मिलती.


हार के बाद अख्तर का गुस्से भरा बयान

भारत के खिलाफ एकतरफा हार के तुरंत बाद अख्तर ने पीसीबी की कार्यप्रणाली और क्रिकेट प्रशासन की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने अयोग्य लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाने के खतरों की चेतावनी दी और कहा कि ऊपरी स्तर पर गलत फैसले मैदान पर असर डालते हैं. दर्शकों ने उनके इन बयानों को मोहसिन नकवी पर सीधा इशारा माना, क्योंकि नकवी हाल के समय में पीसीबी से जुड़े कई विवादों के केंद्र में रहे हैं, खासकर भारत मैच से पहले की नौटंकी के दौरान.

मोहसिन नकवी का विवादित कार्यकाल

मोहसिन नकवी का पीसीबी चेयरमैन पद राजनीतिक सुर्खियों से ज्यादा भरा रहा है. एशिया कप ट्रॉफी भारत को न देने से लेकर टी20 विश्व कप में भारत मैच का बॉयकॉट धमकी तक, उनके फैसलों ने बार-बार विवाद खड़े किए. कोलंबो मैच से पहले भी पाकिस्तान ने बॉयकॉट की धमकी दी थी, जो बाद में आईसीसी अधिकारियों से बातचीत के बाद वापस ले ली गई. मैदान पर भी पाकिस्तान टीम भारत के सामने कुछ नहीं कर पाई और सलमान अली आगा की टीम 61 रनों से बुरी तरह हार गई.

भारत ने फिर दिखाई दबदबा

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ आईसीसी टी20 मैचों में अपना दबदबा बरकरार रखा. अब तक के आईसीसी टी20 मुकाबलों में भारत का स्कोर 8-1 हो गया है. कोलंबो में पाकिस्तान की बल्लेबाजी ढह गई, जिसने बड़े मैचों में टीम की कमजोरी को एक बार फिर उजागर कर दिया. अख्तर ने अब नकवी का बचाव भले ही कर लिया हो, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट की दिशा और टीम के प्रदर्शन पर सवाल अभी भी बरकरार हैं. टीम को अब ग्रुप के आखिरी मैच में नामीबिया को हराना होगा ताकि टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद बनी रहे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag