Dark Circles : अब डार्क सर्कल से परेशान होने की जरूरत नहीं, केले के छिलके से ऐसे करें उपाय

इंसान को आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने की कई वजह है। आंखों के नीचे काले घेरे से छुटकारा पाने का सबसे बढ़िया उपाय केले का छिलका है। इससे डार्क सर्कल को दूर करने में बहुत मदद मिलती है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वो बहुत सुंदर दिखे। इंसान की खुबसूरती बढ़ाने का सबसे ज्यादा महत्व उसकी आंखों का होता है। लेकिन कई बार हमारी आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल हो जाते हैं। जिसकी वजह से लोगों की पहली नजर काले घेरे पर ही जाती है। आलम यह होता है कि हर कोई अपनी-अपनी सलाह देने लगता है। अगर आप इससे से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको डार्क सर्कल के कारण और उपाय दोनों के बारे में बताएंगे।

क्यों होते हैं डार्क सर्कल

इंसान को आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने की कई वजह है। रात को देर तक जगने से आंखों के नीचे काले घेरने हो जाते हैं। थकान होने से शरीर तो थकावट होती ही है इसका असर आंखों पर भी पड़ता है। वहीं बढ़ती उम्र में आंखों के नीचे की त्वचा का पतला होना भी इसकी एक वजह है। इसके अलावा लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करना या लैपटॉप पर काम करना डार्क सर्कल के प्रमुख कारण हैं।

केले के छिलके से करें उपाय

आंखों के नीचे काले घेरे से छुटकारा पाने का सबसे बढ़िया उपाय केले का छिलका है। इससे डार्क सर्कल को दूर करने में बहुत मदद मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण शामिल हैं।

• काले के छिलके को 15-20 मिनट के लिए फ्रीज में रख दें। फिर इसे बाहर निकाल कर आंखों के नीचे लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद पानी से धो लें।

• दूसरे उपाय के लिए केले के छिलके को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जैल मिला कर पेस्ट बना लें। इसे आंखों के नीचे लगाकर कुछ देर रखें और फिर पानी से चेहरा धो लें।

• केले के छिलके का पेस्ट बनाकर उसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। आंखों के नीचे लगाएं 8-10 मिनट बाद घो लें।

calender
29 May 2023, 02:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो