भूलकर भी न दें अपने बच्चों को प्लास्टिक लंच बाक्स में खाना, नुकसान पढ़कर हो जाओगे दंग

बांस से बने लंच बॉक्स पर्यावरण के अनुकूल विकल्प हो सकते हैं। आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए प्लास्टिक के लंच बॉक्स का उपयोग करने से बचना चाहिए और इसके बजाय स्टील, कांच या बांस से बने लंच बॉक्स का उपयोग करना चाहिए।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

यदि आप अपने बच्चों के लिए प्लास्टिक के लंच बाक्स में खाना पैक कर रहे हो तो हो जाओ सावधान। इससे बच्चों की सेहत को बहुत नुकसान हो रहा है। इसका आपके बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इससे उनकी सेहत बिगड़ रही है। प्लास्टिक के लंच बाक्स में भोजन पैद करना आपके बच्चों की सेहत के लिए नुक्सानदेह हो सकता है। यहां पर कुछ कारण है कि आपको प्लास्टिक के लंच बाक्स का प्रयोग से क्यों बचना चाहिए।

प्लास्टिक लंच बॉक्स के नुकसान

1. बीपीए (बिस्फेनॉल ए) के खतरे: प्लास्टिक लंच बॉक्स में बीपीए नामक रसायन होता है जो भोजन के साथ मिल जाने पर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि प्लास्टिक लंच बॉक्स के उपयोग से स्वास्थ्य को विभिन्न प्रकार की हानि होती है। प्लास्टिक में मौजूद रसायन भोजन में मिल जाते हैं और जब वे बच्चों के शरीर में पहुंचते हैं तो बीमारियां पैदा करते हैं।

2. माइक्रोप्लास्टिक का खतरा: माइक्रोप्लास्टिक से दीर्घकालिक सूजन, हृदय रोग, मधुमेह, न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग, कैंसर और स्ट्रोक हो सकता है। प्लास्टिक के लंच बॉक्स में माइक्रोप्लास्टिक होते हैं जो भोजन में घुलकर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। माइक्रोप्लास्टिक से बचने के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम किया जाना चाहिए।

3. भोजन की गुणवत्ता पर प्रभाव: प्लास्टिक के लंच बॉक्स में भोजन पैक करने से भोजन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। जब आप प्लास्टिक के लंच बॉक्स में गर्म भोजन पैक करते हैं, तो उसकी गर्मी प्लास्टिक को गर्म कर देती है, जो भोजन के साथ मिल जाती है। इसका भोजन की गुणवत्ता पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि आपके बच्चे हर दिन पेट दर्द से पीड़ित रहते हैं।

तो फिर प्लास्टिक का विकल्प क्या है?

1. स्टील लंच बॉक्स: स्टील लंच बॉक्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पैक किया गया भोजन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहता है।

2. ग्लास लंच बॉक्स: ग्लास लंच बॉक्स बच्चों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। कांच के लंच बॉक्स में खाना लंबे समय तक गर्म रहता है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag