डबल चिन गायब! इन 5 एक्सरसाइज से कुछ ही दिनों में बन जाएगी परफेक्ट जॉ लाइन
ठुड्डी के नीचे जमा चर्बी चेहरे की खूबसूरती बर्बाद कर देती है. अगर आप भी अपनी डबल चिन से छुटकारा पाकर शार्प और आकर्षक जॉलाइन पाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है! चलिए जानते हैं डबल चिन घटाने वाली 5 आसान और प्रभावी एक्सरसाइज.

दुनिया में फैशन और फिटनेस की दुनिया में आजकल चेहरे की शार्प जॉ लाइन की चर्चा जोरों पर है. बढ़ता हुआ वजन न सिर्फ शरीर बल्कि चेहरे का लुक भी बिगाड़ देता है, खासकर गले के नीचे जमा अतिरिक्त फैट चेहरे को भारी और बेजान बना देता है. डबल चिन या सबमेंटल फैट की समस्या कई लोगों को परेशान कर रही है, जिसकी वजह से उनका कॉन्फिडेंस प्रभावित होता जा रहा है.अगर आप भी अपनी डबल चिन से छुटकारा पाना चाहते हैं और जॉ लाइन को आकर्षक बनाना चाहते हैं तो सिर्फ डाइट कंट्रोल ही नहीं, कुछ आसान चेहरे की एक्सरसाइज भी बहुत कारगर साबित हो सकती हैं. ये एक्सरसाइज रोजाना करने से चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं और धीरे-धीरे डबल चिन कम होकर जॉ लाइन शार्प और डिफाइंड दिखने लगती है. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बेहद प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में.
चिन लिफ्ट एक्सरसाइज
डबल चिन को कम करने में चिन लिफ्ट एक्सरसाइज को काफी असरदार माना जाता है. इसे करने के लिए सिर को पीछे की तरफ झुकाएं और छत की तरफ देखें. अब होठों को किस की पोजिशन में बनाएं. इस पोजिशन को 10 से 15 सेकंड तक होल्ड करके रखना है और फिर 10 से 12 बार रिपीट करना है. इस एक्सरसाइज को करने से गर्दन और जॉ लाइन की मसल्स अच्छी तरह टोन होती हैं.
जॉ रिलीज एक्सरसाइज
जॉ रिलीज एक्सरसाइज भी डबल चिन घटाने में बेहद उपयोगी है. इसमें मुंह को बंद रखते हुए च्यूइंग की तरह मूवमेंट करें. फिर धीरे-धीरे मुंह खोलें और ‘आह’ साउंड निकालें. इस दौरान जीभ को नीचे के दांतों के पीछे रखें. ऐसा आपको 10 बार करना है. इससे जॉ की मसल्स मजबूत होती हैं और जॉ के आसपास जमा फैट कम होने लगता है.
फिश फेस एक्सरसाइज
डबल चिन को कम करने के लिए फिश फेस एक्सरसाइज भी बहुत असरदार साबित होती है. इसे करने के लिए गालों को अंदर की तरफ खींचें और होंठों को सिकोड़ लें. आपका मुंह मछली जैसा दिखने लगेगा. इस पोजिशन को 10-15 सेकंड तक होल्ड करके रखें और इसे 10 से 12 बार दोहराएं. ये एक्सरसाइज चीक और जॉ एरिया को टाइट करने में मदद करती है.
नेक रोल एक्सरसाइज
नेक रोल एक्सरसाइज न सिर्फ डबल चिन कम करने में कारगर है बल्कि गर्दन के दर्द से राहत भी दिलाती है. इसमें गर्दन को धीरे-धीरे गोल घुमाएं – पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज. इसे 5 से 8 बार रिपीट करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जॉ लाइन ज्यादा शार्प नजर आने लगती है.
टंग स्ट्रेच एक्सरसाइज
टंग स्ट्रेच एक्सरसाइज जॉ और नेक एरिया को एक्टिव करने का बेहतरीन तरीका है. इसमें जीभ को जितना हो सके बाहर निकालें और 10 सेकंड तक होल्ड करें, फिर रिलैक्स करें. इसे 8 से 10 बार रिपीट करना है. नियमित अभ्यास से डबल चिन की समस्या धीरे-धीरे कम होती जाती है.


