चिकन-मटन की जगह खाने में खाएं ये मजेदार सब्जी, होंगे 6 जबरदस्त फायदे

कटहल को अक्सर "शाकाहारी मांस" भी कहा जाता है. हालांकि, कटहल को सिर्फ उसके स्वाद के लिए नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में मिलने एक संपूर्ण आहार के तौर पर भी खाया जाता है.

Sachin Hari Legha

जब भी शाकाहारी लोगों को किसी मसालेदार सब्जी की खाने की इच्छा होती है, तो अक्सर कटहल का नाम लोगों की जुबां पर सबसे पहले आता है. कटहल एक ऐसी सब्जी है, जिसका अपना स्वाद तो हल्का होता है लेकिन इसमें मिलाए गए सभी मसालों की खुशबू और स्वाद यह बहुत तेजी से सोख लेता है. इसी वजह से, कटहल को अक्सर "शाकाहारी मांस" भी कहा जाता है. हालांकि, कटहल को सिर्फ उसके स्वाद के लिए नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में मिलने एक संपूर्ण आहार के तौर पर भी खाया जाता है. अगर आप कटहल खाने से हिचकिचाते हैं तो एक बार इसके फायदे जानने के बाद, आप इसे अपनी डाइट में शामिल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

कटहल से होने वाले फायदे 

कटहल फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और पोटैशियम व मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है. सबसे खास बात यह है कि इस सब्जी में बिल्कुल भी फैट या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता. इसलिए, यह वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. 

पका हुआ कटहल खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है. इसमें पानी की अच्छी-खासी मात्रा होती है, यही वजह है कि आमतौर पर इसे गर्मियों के मौसम में खाया जाता है.

कटहल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. गर्मियों के मौसम में, ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में तरल पदार्थ की कमी का सामना करना पड़ता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं. कटहल में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को प्रभावी ढंग से दूर करता है, जिससे व्यक्ति को राहत मिलती है. 

हड्डियां और इम्यून सिस्टम मजबूत 

पके हुए कटहल को फल के रूप में खाया जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को बढ़ाने में मदद करते हैं. चूंकि गर्मियों के मौसम में कीटाणुओं और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कटहल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे इन मौसमी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है.

इसके साथ ही कटहल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की अच्छी-खासी मात्रा होती है. इसलिए, जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं, उन्हें कटहल का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

वेट लॉस के लिए अच्छा 

विटामिन B और विटामिन B6 मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने और उसके सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है. इससे व्यक्ति का मूड भी अच्छा रहता है. इसके अलावा अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो बेझिझक कटहल खा सकते हैं. इसमें न तो फैट होता है और न ही कोलेस्ट्रॉल, जिसका मतलब है कि इसे खाने से वजन बढ़ने का कोई खतरा नहीं होता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो