ईद मुबारक 2026: ईद-उल-फितर का त्योहार खुशियों, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश लेकर आता है. रमजान के पवित्र महीने के बाद चांद के दीदार के साथ यह खास दिन मनाया जाता है, जब लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं.
इस मौके पर घरों में स्वादिष्ट पकवान और सेंवईयों की खुशबू के साथ रिश्तों की मिठास भी बढ़ जाती है. ऐसे में आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खूबसूरत संदेश और शायरियों के जरिए ईद की बधाई दे सकते हैं.
आगाज ईद है अंजाम ईद है, सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है, जिसने भी रखे रोजे, उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है.
ईद मुबारक
रमजान के पाक महीने के बाद मीठी ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने साथ लाया है,
अल्लाह ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद-उल-फितर का त्योहार आया है.
आपको और आपके परिवार को ईद की बधाई तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए, हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए.
ईद मुबारक
मुबारक मौका अल्लाह ने अतह फरमाया, एक बार फिर बंदगी की राह पे चलाया, अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए,
खुशी से भरी ईद-अल-फितर आपके लिए.
ईद मुबारक
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां, ईद मिटा देता है इंसान में दूरिया, ईद है खुदा का एक नया तबरोक, इसलिए कहते हैं सब ईद मुबारक.. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से हम दुआ करते हैं वो मिल जाये आपको.
ईद मुबारक
आओ गले मिलें कि आज ईद का दिन है,
आओ गले मिलें कि आज ईद का दिन है, मुसर्रतों मुस्कुराहटों दीद का दिन है, गिले भुलाएं दिलों को साफ अब कर लें, रंजिशों को मिटाएं के सात-ए-सईद का दिन है.
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न हो.
ईद मुबारक
हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ, बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक 2026
तमन्ना आपकी सारी पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी सारी दुआ कबूल हो जाए.
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक.
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है मुबारक हो आपको ईद का त्योहार हमने आपको ये पैगाम भेजा है.
Happy Eid-ul-Fitr 2026
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां, ईद मिटा देती है इंसानों में दूरियां, ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक, इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक First Updated : Saturday, 21 March 2026