वैलेंटाइन वीक कैलेंडर: फरवरी को यूं ही प्यार का महीना नहीं कहा जाता. इसी महीने में आता है वैलेंटाइन वीक, जो हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है. इस पूरे हफ्ते में लोग अपने रिश्तों को खास बनाने के लिए प्यार, भरोसा और अपनापन खुलकर जाहिर करते हैं. कपल्स ही नहीं, बल्कि दोस्त और कई बार परिवार के लोग भी इस वीक के जरिए अपने इमोशनल बॉन्ड को मजबूत करते हैं.
वैलेंटाइन वीक सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें दोस्ती, केयर, भरोसा और भावनाओं की गहराई भी शामिल होती है. हर दिन का अपना अलग महत्व और एहसास होता है. रोज़ डे से शुरू होकर किस डे तक चलने वाला यह हफ्ता, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ अपने सबसे खूबसूरत मुकाम पर पहुंचता है.
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत खुशबू से भरे गुलाबों के साथ होती है. इस दिन बिना कुछ कहे भी दिल की बात कही जा सकती है.
कैसे मनाएं रोज डे
ज़रूरी नहीं कि सिर्फ लाल गुलाब ही दिया जाए. दोस्ती की शुरुआत के लिए पीला गुलाब (Yellow Rose) और सराहना जताने के लिए गुलाबी गुलाब (Pink Rose) एक बेहतर विकल्प है. अपने पार्टनर को सुबह-सुबह गुलाब देकर दिन को खास बनाया जा सकता है.
यह दिन उन लोगों के लिए खास है जो अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या रिश्ते को नया नाम देना चाहते हैं.
कैसे मनाएं प्रपोज डे
प्रपोज करने के लिए ऐसी जगह चुनें जो आप दोनों के लिए यादगार हो. सादगी से अपने जज्बात जाहिर करें, क्योंकि इस दिन दिखावे से ज्यादा सच्चाई मायने रखती है.
रिश्तों में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट से बेहतर कुछ नहीं.
कैसे मनाएं चॉकलेट डे
अपने पार्टनर की पसंद की चॉकलेट गिफ्ट करें या कस्टमाइज्ड चॉकलेट बास्केट बनवाएं. साथ बैठकर फिल्म देखते हुए चॉकलेट एन्जॉय करना इस दिन को और खास बना सकता है.
टेडी बियर के जरिए केयर और इमोशनल सपोर्ट का एहसास दिलाया जाता है.
कैसे मनाएं टेडी डे
एक प्यारा सा टेडी गिफ्ट करें, ताकि जब आप पास न हों तब भी आपकी याद उनके साथ रहे. टेडी के साथ एक छोटा सा Handwritten Note इसे और स्पेशल बना सकता है.
यह दिन भरोसे और वादों का प्रतीक है.
कैसे मनाएं प्रॉमिस डे
एक-दूसरे से ऐसे वादे करें जिन्हें निभाया जा सके, जैसे- “मैं हमेशा तुम्हारी बात सुनूंगा” या “हर मुश्किल में साथ रहेंगे.” छोटे लेकिन सच्चे वादे रिश्ते को मजबूत बनाते हैं.
एक सच्चा हग बिना शब्दों के बहुत कुछ कह देता है.
कैसे मनाएं हग डे
अपने पार्टनर को सुकून भरा हग दें, जो उन्हें सुरक्षा और अपनापन महसूस कराए. यह दिन इमोशनल बॉन्ड को और गहरा करता है.
वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आने वाला यह दिन रिश्ते की नजदीकियों का प्रतीक है.
कैसे मनाएं किस डे
सम्मान और प्यार के साथ अपने जज्बात जाहिर करें. एक Forehead Kiss भी भरोसे और सुरक्षा का गहरा संदेश देता है.
पूरे वैलेंटाइन वीक का सबसे खास और आखिरी दिन.
कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे
पूरा दिन साथ बिताएं, कहीं घूमने जाएं या घर पर क्वालिटी टाइम एन्जॉय करें. गिफ्ट्स के साथ पुराने पलों को याद करें और अपने रिश्ते का जश्न मनाएं. First Updated : Thursday, 05 February 2026