Health Tips: हम सब सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल देखते हैं या फिर चाय की प्याली ढूंढते हैं. लेकिन अगर आप से कहा जाए कि सुबह बिस्तर से उठकर सबसे पहला काम एक-दो गिलास पानी पीना हो, वो भी शौच से पहले तो शायद आप सोचेंगे- इसमें क्या खास है? पर यकीन मानिए, यही एक आदत आपकी सेहत को चुपचाप बड़ा फायदा पहुंचा सकती है.
पानी सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर के कई ज़रूरी कामों के लिए बेहद जरूरी है. खासकर जब बात पाचन यानी डाइजेशन की हो, तो सुबह का पानी किसी टॉनिक से कम नहीं होता. चलिए अब सीधे जानते हैं कि शौच से पहले पानी पीने से क्या होता है और इसे क्यों अपनाना चाहिए.
सुबह उठकर पानी पीने से आंतें एक्टिव हो जाती हैं. ये पानी मल को नरम बनाता है, जिससे पेट साफ़ करने में आसानी होती है. जो लोग रोज कब्ज से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये एक सिंपल लेकिन असरदार उपाय है.
रातभर शरीर में जो टॉक्सिन जमा होते हैं, उन्हें सुबह पानी पीकर बाहर निकाला जा सकता है. ये आदत मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और वजन घटाने में भी मदद कर सकती है.
अगर आपको पेट में जलन, भारीपन या गैस की दिक्कत रहती है, तो शौच से पहले पानी पीने से काफी राहत मिल सकती है. खासकर गुनगुना पानी इसमें ज्यादा असर करता है.
कुछ लोगों को बार-बार पेशाब जाने या पेट फूलने जैसी हल्की दिक्कत हो सकती है. खासकर जिनको IBS जैसी पेट की प्रॉब्लम है, वो धीरे-धीरे पानी पिएं. साथ ही, अगर कब्ज बहुत पुराना है, तो पानी के साथ फाइबर और एक्सरसाइज भी ज़रूरी है.
तो अगली बार जब सुबह बिस्तर से उठें, तो मोबाइल नहीं – पानी उठाएं. एक छोटी सी आदत, बड़ी सेहत का रास्ता खोल सकती है! First Updated : Saturday, 03 May 2025