नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों लगातार चर्चा में हैं शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींचती है. इस बार वह अपने महंगे और शानदार कार कलेक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं. इस लेख में हम आपको शुभमन गिल की लग्जरी कारों के बारे में बताएंगे उनके गैराज में कई शानदार और प्रीमियम कारें शामिल हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाती हैं.
शुभमन गिल के कार कलेक्शन में सबसे खास नाम 'रेंज रोवर वेलार' का है इस लग्जरी एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब '80 लाख रुपये' है, इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो लगभग '247 हॉर्सपावर' की ताकत पैदा करता है. यह एसयूवी शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन आराम और आधुनिक फीचर्स का शानदार मेल है यही वजह है कि यह शहर की सड़कों से लेकर लंबी यात्राओं तक हर तरह की ड्राइव के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है.
शुभमन गिल को कई बार उनकी मर्सिडीज-बेंज E350 चलाते हुए देखा गया है इस लग्जरी सेडान की एक्स-शोरूम कीमत करीब '90 से 93 लाख रुपये' है. इसमें '3.0 लीटर V6 इंजन' मिलता है, जो लगभग '255 हॉर्सपावर' की ताकत और '370 Nm' का टॉर्क देता है. यह कार अपने शानदार ड्राइविंग अनुभव, प्रीमियम फीचर्स और आरामदायक, बड़े केबिन के लिए जानी जाती है. लग्जरी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल होने की वजह से यह गिल के कार कलेक्शन की सबसे खास गाड़ियों में शामिल है.
शुभमन गिल के कार कलेक्शन में 'महिंद्रा थार' भी शामिल है. यह एसयूवी उन्हें 'आनंद महिंद्रा' ने 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद तोहफे में दी थी. महिंद्रा थार की एक्स-शोरूम कीमत '10.55 लाख रुपये से 16.78 लाख रुपये' के बीच है. इसमें '2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल' और '2.2 लीटर टर्बो डीजल' इंजन के विकल्प मिलते हैं. यह एसयूवी अपनी दमदार ऑफ-रोड क्षमता, मजबूत डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच यह काफी लोकप्रिय है. First Updated : Wednesday, 15 July 2026