पिंक बास्केट शुरू करेगी आपकी Love Story, फिनलैंड के सुपरमार्केट में प्यार ढूंढ़ने का अनोखा तरीका वायरल

फिनलैंड के कुछ सुपरमार्केट्स का एक हटकर कॉन्सेप्ट दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में बताया की गुलाबी टोकरी पर फिनिश भाषा में 'सिंक्कु कोरी'  लिखा होता है, जिसका मतलब है 'सिंगल बास्केट'. जहां एक-दूसरे में इंटरेस्ट लोग बिना किसी दबाव के बातचीत की शुरुआत कर सकें.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के दौर में लोग नए रिश्ते बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. इसी बीच फिनलैंड के कुछ सुपरमार्केट्स का एक हटकर कॉन्सेप्ट दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. बता दें, यहां खरीदारी करने आने वाले सिंगल ग्राहक अगर गुलाबी रंग की शॉपिंग बास्केट चुनते हैं, तो इसका मतलब होता है कि वे नए लोगों से बातचीत करने और जान-पहचान बढ़ाने के इंटरेस्ट हैं.

कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

हालांकि ये ट्रेंड उस समय चर्चा आया जब पॉपुलर अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर रोया फॉक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया. इस दौरान उन्होंने वीडियो में बताया की गुलाबी टोकरी पर फिनिश भाषा में 'सिंक्कु कोरी'  लिखा होता है, जिसका मतलब है 'सिंगल बास्केट'. इसके साथ ही उन्होंने हंसते हुए कहा अगर कोई किराने की दुकान में अपना जीवनसाथी ढूंढ़ना चाहता है, तो बस इस गुलाबी बास्केट के साथ शॉपिंग शुरू कर दे. 

क्या इस ट्रेंड का मकसद 

दरअसल, फिनलैंड के कुछ चुनिंदा सुपरमार्केट्स ने यह ट्रेंड सिंगल लोगों को एक सामान्य और सहज माहौल में एक-दूसरे से मिलने का अवसर देने के मकसद  से शुरू किया गया था. इसके साथ ही इसका मकसद डेटिंग ऐप्स कल्चर से अलग लोगों को एक ऐसी सार्वजनिक जगह देना है, जहां एक दूसरे में इंटरेस्ट लोग बिना किसी दबाव के बातचीत की शुरुआत कर सकें।

नहीं है कोई ऑफिशियल डेटिंग सर्विस

हालांकि, यह किसी तरह की ऑफिशियल डेटिंग सर्विस नहीं है. सुपरमार्केट में मौजूद ग्राहक अपनी इच्छा से इस पिंक बास्केट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे दूसरे लोगों को यह संकेत मिल सके कि उनसे बातचीत की जा सकती है. इस पहल का उद्देश्य केवल बातचीत को आसान बनाना है, न कि किसी पर सामाजिक या व्यक्तिगत दबाव बनाना.

बताया जाता है कि फिनलैंड में समय-समय पर ऑरेंज, येलो और अब पिंक रंग की 'सिंगल बास्केट' का प्रयोग किया जा चुका है. रंग भले ही बदलते रहे हों, लेकिन उद्देश्य हमेशा एक ही रहा सिंगल लोगों को स्वाभाविक तरीके से नए लोगों से मिलने का मौका देना.

यूजर्स की सामने आई दिलचस्प प्रतिक्रिया 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि सबसे बड़ी चिंता तो यह होगी कि गुलाबी बास्केट लेकर पूरी खरीदारी कर ली और फिर भी किसी ने बात नहीं की. वहीं, कुछ लोगों ने ऐसी बास्केट की भी डिमांड की, जो साफ बता सके कि वे शॉपिंग के दौरान किसी से बातचीत नहीं करना चाहते.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो