नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में पसीना और शरीर से स्मेल आना लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों में से एक है. वहीं इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग परफ्यूम, डियोडरेंट और बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते है हर परफ्यूम हर व्यक्ति की बॉडी के साथ एक जैसा असर नहीं दिखाता. बता दें, कई बार जो खुशबू खुद को अच्छी लगती है, वही दूसरों को तेज या अजीब लग सकती है. ऐसे में अगर आप दिनभर फ्रेश और खुद को खुशबूदार रखना चाहते है तो इन कुछ साधारण आदतों को अपना सकते है. क्या है वो चीजे चलिए जानते है.
जब भी शरीर की बात आती है तो उसमें सबसे पहले ध्यान देने वाली बात आती है व्यक्ति का खानपान. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर की प्राकृतिक महक काफी हद तक हमारी डाइट पर निर्भर करती है. अगर भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल किया जाए तो शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है. वहीं अत्यधिक प्रोसेस्ड और तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने से शरीर में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम एक्टिव होते हैं.
इसके अलावा कपड़े लेते समय उनके फैब्रिक को भी ध्यान में रखना काफी जरूरी माना जाता है. बता दें, कई ऐसे कपड़े होते है जो पसीने को नहीं सोख पाते और उनमें नमी जमा हो जाती है. यहीं वजह है कि ये नमी बात में स्मेल बन जाती है. बता दें, कॉटन, लिनेन और सिल्क जैसे फैब्रिक शरीर को सांस लेने की जगह देते हैं और पसीने को सोख पाते है, जिससे लंबे समय तक शरीर में ताजगी बनी रहती है.
कपड़ों और डाइट के साथ रात में नहाने की आदत भी शरीर में ताजगी बनाए रखने में फायदेयमंद होती है. दिनभर की धूल, मिट्टी, पसीना और बैक्टीरिया रात को नहाने से साफ हो जाते हैं. इससे शरीर स्वच्छ रहता है और बिस्तर भी साफ बना रहता है, जिससे अगले दिन तक फ्रेशनेस बनी रहती है.
वहीं कैफीन और अल्कोहल का अधिक सेवन भी शरीर में स्मेल को बढ़ा सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार कॉफी और शराब जैसी चीजें पसीना बढ़ाने का कारण बन सकती हैं. ऐसे में इनके सेवन को सीमित करना और हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी रूटीन में शामिल करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. First Updated : Sunday, 07 June 2026