Green vegetables advantages: अगर शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाए, तो यह गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है. इसे मेडिकल भाषा में हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है, जो गाउट (Gout) यानी जोड़ों में सूजन और दर्द का कारण बनता है. यूरिक एसिड के बढ़ने से किडनी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे स्टोन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं. अच्छी खबर यह है कि इसे डाइट में बदलाव कर नैचुरली कंट्रोल किया जा सकता है.
खासतौर पर कुछ हरी सब्जियां यूरिक एसिड को कम करने में बेहद प्रभावी साबित हो सकती हैं. आइए जानते हैं उन हरी सब्जियों के बारे में जो शरीर से यूरिक एसिड को नैचुरली बाहर निकालने में मदद करती हैं.
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी के कारण यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है. खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है और यूरिक एसिड आसानी से बाहर निकल जाता है. खीरा फाइबर से भरपूर होता है, जो गाउट और गठिया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
टमाटर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं. यह शरीर को डिटॉक्स करने और रक्त में यूरिक एसिड को नियंत्रित करने का काम करता है.
कद्दू में बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और विटामिन C पाए जाते हैं, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. इसके साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और यूरिक एसिड के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है.
परवल प्यूरीन मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रहता है. गठिया और गाउट से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक बेहतरीन सब्जी है.
ब्रोकली विटामिन C और फाइबर से भरपूर होती है, जो यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है. यह एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड है, जिससे सूजन भी कम होती है.
मशरूम में मौजूद बीटा-ग्लूकेन्स कार्बोहाइड्रेट शरीर में सूजन को कम करता है, जिससे यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रहता है. यह गाउट के मरीजों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
विटामिन C यूरिक एसिड को घुलनशील बनाकर पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है. संतरा, नींबू, कीवी, अमरूद, फूलगोभी और शिमला मिर्च विटामिन C के बेहतरीन स्रोत हैं.
फाइबर युक्त आहार शरीर में अतिरिक्त यूरिक एसिड को अवशोषित और बाहर निकालने में मदद करता है. साबुत अनाज, ओट्स, पत्तेदार सब्जियां, नाशपाती, अजवाइन, ब्लूबेरी और सेब जैसी चीजें डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए.
गाजर, खीरा और चुकंदर के ताजे जूस का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कम किया जा सकता है. यह नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है और गाउट जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. First Updated : Friday, 14 February 2025