अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएगा ये शरबत, तन मन हो जाएगा रिफ्रेश

गुड़ का शरबत सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।यदि किसी के शरीर में खून की कमी आ रही हैं, तो उसे इस शरबत का सेवन जरुर करना चाहिए।

calender

Gud Sharbat benefits: कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों के दिनों में यदि आप गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही इस शरबत को बनाना बेहद ही आसान है और आप इसे कभी भी किसी भी समय बना सकते हैं।

गर्मियां आते ही लोग तरह-तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं साथ ही उनमें में से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो काफी गर्म चीजों का सेवन कर लेते हैं।जिससे उनके शरीर में कई तरह की बामारियां देखने को मिलती हैं।

गर्मियों में कुछ चीजों के सेवन करने से बचना चाहिए।आप ने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो काफी गर्म चीजों को रोजाना खाते हैं इस तरह के खाने से बचना चाहिए। गर्मियां शुरु होते ही आपको कुछ ऐसी ठंडी चीजें खानी चाहिए। जिससे आपके शरीर में लाभ पहुंचे।

साथ ही आप ने देखा होगा कि अधिकतर लोग जंक फूड का सेवन करते है, तो कई लोग बाहर की तली हुई चीजों को रोजाना खाना पसंद करते हैं।

इस तरह की चीजों के खाने से सबसे पहले हमारे शरीर के पाचन पर असर पड़ता है जिसके चलते पेट दर्द, जलन, दस्त, व आदि प्रकार की समस्याएं शरीर को घेर लेती हैं। गर्मियों के दिनों में सबसे पहले समस्या पेट की शुरु होती है।

इसीलिए जो भी आप खाएं या पीए तो खाने और पीने से पहले सोच-विचार कर लें।जैसा कि आप लोग जानते ही है कि अप्रैल का महीना शुरु हो चुका है ऐसे में लगातार गर्मी का तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में यदि आप गुड़ के शरबत का सेवन करेंगे तो आपको कई तरह के फायदे शरीर में नजर आयेंगे।

गुड़ का शरबत बनाने की विधि

गुड़ का शरबत बनाना बेहद ही आसान है साथ ही आप इसे किसी भी समय बनाकर पी सकते हैं।इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक जग में पानी लेना चाहिए।उसके बाद पानी में गुड़ को अच्छी तरह से भिगोकर कुछ देर के लिए मिलाते रहें।पानी में गुड़ घुल जाए तो उसे छलनी से छान लें।अब उसमें तुलसी के बीज को 5 मिनट के लिए भिगोकर रखे दें।उसके ऊपर नींबू का रस मिला लें।उसके बाद पुदीने की पत्तियों को पीस कर मिला लें।फिर इसमें बर्फ डालकर पीना शुरु करें।

जाने गुड़ के शरबत के फायदे

लू की समस्या को करें दूर

आपको सुनने में जरुर अजीब लगेगा कि गुड़ का शरबत कैसे लू की समस्या को दूर करने में मददगार है। इस शरबत को पीने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है साथ ही आप गर्मी और ठंड का शिकार होने से बच जायेंगे।

इसके साथ ही गुड़ का शरबत हमारे शरीर में कई तरह के लाभ पहुंचाने में मददगार है।इसके साथ ही गुड़ का शरबत पीना शरीर के पीएच को बैलेंस करने और बढ़ते-घटते तापमान के बीच सेहतमंद रखने में काफी मदद करता है।

आयरन की कमी को करें दूर

यदि किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी आ जाए, तो उसे दूर करने के लिए गुड़ का शरबत पीना बेहद जरुरी हो जाता है।

इसमें मौजूद सभी प्रकार के गुण हमारी सेहत को स्वस्थ बनाने में मददगार हैं। आपको बता दें कि गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कि हमारे शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में काफी मददगार है।

First Updated : Friday, 21 April 2023