Does milk or sugar go first in tea : सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, एक कप चाय हर मौके को खास बना देती है. भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि एक इमोशन है जिससे दिन की शुरुआत होती है और कई बार अंत भी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चाय का स्वाद सिर्फ उसकी पत्ती या ब्रांड पर नहीं बल्कि उसे बनाने के तरीके पर भी निर्भर करता है. कई लोग चाय को बनाना आसान समझते हैं लेकिन बेहतरीन चाय बनाने के लिए सही समय, स्टेप और भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर चाय गलत तरीके से बनाई जाए तो उसका स्वाद ही नहीं आपकी सेहत और मूड दोनों पर असर पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका जो हर बार दे परफेक्ट स्वाद.
चाय बनाना महज एक प्रक्रिया नहीं एक कला भी होता है. सही मात्रा में सामग्री डालने और उनका स्टेप समझने से न केवल स्वाद बेहतरीन बनता है बल्कि चाय पीने के बाद की ताजगी और ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है.
चाय की शुरुआत हमेशा पानी से करें. पैन में आवश्यक मात्रा में पानी लें और उसे अच्छी तरह उबालें. जब पानी में उबाल आ जाए, तभी चाय पत्ती डालें. अब इसे लगभग 5 मिनट तक उबलने दें ताकि चाय पत्ती का असली स्वाद पानी में उतर सके. चाहें तो इस वक्त अदरक या इलायची भी डाल सकते हैं, जिससे चाय में नैचुरल फ्लेवर आएगा.
बहुत से लोग दूध डालने के बाद चीनी डालते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है. चाय पत्ती और पानी अच्छे से उबल जाने के बाद ही उसमें चीनी मिलाएं. इससे चीनी का स्वाद चाय में बैलेंस तरीके से घुलता है और मिठास ज्यादा असरदार बनती है.
चीनी पूरी तरह घुल जाने के बाद दूध डालें. अब चाय को धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं. इससे चाय का रंग धीरे-धीरे गाढ़ा होता है और फ्लेवर परफेक्ट बनता है. यही वह स्टेप है जो आपकी चाय को "एकदम टपरी वाली चाय" जैसा स्वाद देता है.
सभी चीजें एक साथ डालना: पानी, दूध, पत्ती और चीनी एक साथ डालने से चाय का स्वाद असंतुलित हो जाता है.
ज्यादा देर तक उबालना: अधिक समय तक चाय उबालने से उसका स्वाद कड़वा हो सकता है और यह गैस या एसिडिटी का कारण बन सकता है.
अत्यधिक पत्ती का इस्तेमाल: ज्यादा पत्ती डालने से चाय कड़क होने की जगह कड़वी हो सकती है, जिससे इसका स्वाद भी खराब होता है और स्वास्थ्य पर असर भी पड़ता है.
अगर चाय को सही तरीके से बनाया जाए तो यह न सिर्फ मूड को बेहतर करती है बल्कि ताजगी और एनर्जी भी देती है. वहीं गलत तरीके से बनी चाय एसिडिटी, गैस और पेट से जुड़ी समस्याएं भी पैदा कर सकती है. इसलिए जरूरी है कि चाय बनाते समय पत्ती, दूध और चीनी की मात्रा संतुलित रखें. First Updated : Monday, 08 September 2025