कन्या पूजन पर बच्चियों को क्या दें तोहफा? यहां देखें बेस्ट गिफ्ट्स की लिस्ट
नवरात्रि के कन्या पूजन पर बच्चियों को क्या उपहार दें, यह सवाल हर साल भक्तों के सामने खड़ा होता है. पारंपरिक से लेकर क्रिएटिव गिफ्ट्स तक कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन कुछ चीजें भूलकर भी नहीं देनी चाहिए…

Navratri Kanya Pujan Gift Ideas: नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की उपासना और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है. खासतौर पर अष्टमी और नवमी के दिन होने वाला कन्या पूजन भक्तों के लिए बेहद शुभ अवसर होता है. इस दिन छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं, उन्हें भोजन कराया जाता है और विदा करते समय उपहार दिया जाता है. हर साल की तरह इस बार भी माता के भक्तों के सामने यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कन्याओं को क्या उपहार दिया जाए, जो उनके काम भी आए और चेहरे पर मुस्कान भी बिखेर दें. तो आइए जानते हैं.
पारंपरिक परिधान
छोटी कन्याओं को पारंपरिक ड्रेस बेहद पसंद आती हैं. आप उन्हें लाल, पीले या हरे जैसे शुभ रंगों में लहंगा, अनारकली सूट या फ्रॉक गिफ्ट कर सकते हैं. ये गिफ्ट ना केवल त्यौहार के माहौल को और रंगीन बना देगा, बल्कि बच्चियों के लिए यादगार भी साबित होगा.
आभूषण और सजावटी गिफ्ट्स
हल्की चांदी की पायल, रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां या ट्रेंडी ब्रेसलेट बच्चियों को बहुत भाते हैं. ये ना केवल सुंदर दिखते हैं बल्कि लंबे समय तक उनके लिए खास यादगार भी बने रहते हैं.
स्टेशनरी और क्रिएटिव गिफ्ट्स
अगर आप कुछ यूजफुल और क्रिएटिव गिफ्ट देना चाहते हैं तो रंगीन पेंसिल, कॉपी, स्केचबुक, स्टिकर्स और आर्ट किट बेहतरीन विकल्प हैं. स्पार्कल पेन और ड्राइंग सेट्स बच्चियों की क्रिएटिविटी को और बढ़ावा देंगे.
खिलौने और मिठाइयां
छोटी बच्चियों के लिए गुड़िया, पजल गेम और सॉफ्ट टॉयज हमेशा पसंदीदा गिफ्ट्स रहे हैं. इनके साथ चॉकलेट्स, लड्डू या ड्राई फ्रूट्स का पैकेट जोड़ दें तो यह डबल सरप्राइज का काम करेगा.
किताबें और ज्ञानवर्धक गिफ्ट्स
बच्चों को पढ़ने की आदत डालने के लिए आप पंचतंत्र, बच्चों की कहानी की किताबें या मां दुर्गा की पौराणिक कथाएं गिफ्ट कर सकते हैं. रंगीन चित्रों वाली किताबें बच्चियों को और भी आकर्षित करती हैं और ज्ञान बढ़ाने में मददगार होती हैं.
पोटली बैग और ट्रेंडी पर्स
छोटे-छोटे कढ़ाई वाले पोटली बैग या मिनी पर्स बच्चियों को बेहद पसंद आते हैं. इनमें मिठाई, छोटे खिलौने या टॉफियां रखकर देना उपहार को और खास बना देगा.
गुल्लक और उपयोगी गिफ्ट्स
रंग-बिरंगी गुल्लक बच्चों को बचत करना सिखाती है. इसके अलावा, डिजाइनर लंच बॉक्स, स्टील बॉटल और थर्मस सेट भी प्रैक्टिकल और लंबे समय तक काम आने वाले गिफ्ट्स हैं.
किन चीजों से बचें
कन्या पूजन के दौरान बच्चियों को नुकीली वस्तुएं, कांच की चीजें या काले रंग के कपड़े उपहार में देने से बचें. धार्मिक मान्यता के अनुसार यह अशुभ माना जाता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है. इसकी पुष्टि Jbt news नहीं करता है.


