score Card

Gaganyaan Mission Live: भारत ने अंतरिक्ष में फिर रचा इतिहास, गगनयान मिशन के क्रू एस्केप मॉड्यूल का सफल परीक्षण

Gaganyaan Launch mission Live: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शनिवार को टेस्ट

Saturday, 21 October 2023

Gaganyaan Launch mission Live: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शनिवार को टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) से 'क्रू मॉड्यूल' का परीक्षण करेगा. सुबह आठ बजे श्रीहरिकोटा से पहले मानव गगनयान मिशन को लॉन्च किया जाएगा. इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए इसरो ने क्रू मॉड्यूल को सही-सलामत उतारने की पूरी तैयारी कर ली है. इसरो अपने महत्वकांक्षी गगनयान मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल की टेस्टिंग करने जा रहा है. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से टेस्टिंग उड़ान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और सौर मिशन आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद भारतीय स्पेस एजेंसी का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किमी अंतरिक्ष की कक्षा में भेजना है. भारत अपने महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान मिशन की ओर पहला कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो सुबह आठ बजे मानवरहित उड़ान की टेस्टिंग शुरू करेगा.

10:38 AM (2 years ago )

एस सोमनाथ ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Gaganyaan Launch mission Live: इसरो के गगनयान मिशन के पहले टेस्ट मिशन (टीवी-डी-1) का लॉन्च सफल रहा. क्रू एस्केप मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने वैज्ञानिकों को बधाई दी.

10:32 AM (2 years ago )

गगनयान मिशन का पहला टेस्टिंग परीक्षण रहा सफल 

Gaganyaan Launch mission Live: इसरो के गगनयान मिशन के पहले टेस्ट मिशन (टीवी-डी-1) का लॉन्च सफल रहा. गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सुबह 10 बजे लॉन्च किया गया. इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, "मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है."

10:28 AM (2 years ago )

गगनयान के टीवी-डी1 की सफल लॉन्चिंग  

Gaganyaan Launch mission Live: गगनयान टीवी-डी1 के क्रू एस्केप मॉड्यूल की सफल लॉन्चिंग हो गई है. मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से बंगाल की खाड़ी में उतरा गया है.

08:59 AM (2 years ago )

गगनयान की पहली टेस्टिंग उड़ान टली 

Gaganyaan Launch mission Live: गगनयान मिशन की पहली टेस्टिंग उड़ान रोक दी गई है. लॉन्चिंग से 5 सेकेंड पहले टेस्ट इसरो ने इसकी लॉन्चिंग को रोकन का फैसला किया. बताया गया कि खराब मौसम की वजह से गगनयान मिशन के परीक्षण को टाल दिया गया.

08:31 AM (2 years ago )

लॉन्चिंग देखने के लिए एकत्रित हुए स्कूली छात्र 

Gaganyaan Launch mission Live: गगनयान मिशन की लॉन्चिंग को देखने के लिए स्कूली छात्र इकट्ठा हुए है. इस बीच छात्रों में मिशन की लॉन्चिंग को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है.

08:16 AM (2 years ago )

कुछ ही मिनटों में लॉन्च होगा मिशन

Gaganyaan Launch mission Live: इसरो आज श्रीहरिकोटा से मानवरहित उड़ान का परीक्षण शुरू करेगा. टेस्टिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. टेस्टिंग के जरिए क्रू मॉड्यूल का निरीक्षण किया जाएगा. 

08:08 AM (2 years ago )

गगनयान मिशन के समय में किया गया बदलाव

Gaganyaan Launch mission Live: इसरो के मुताबिक, गगनयान की टेस्टिंग उड़ान के समय में बदलाव किया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, आठ बजे मिशन का लाइव प्रसारण होगा. 8.30 बजे इसरो इसे लॉन्च करेगा. हालांकि उड़ान में देरी को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले साढ़े सात बजे मिशन का लाइव प्रसारण किया जाना था और आठ बजे लॉन्च होना था.

07:56 AM (2 years ago )

केंद्रीय मंत्री ने मिशन के लिए दी शुभकामनाएं 

Gaganyaan Launch mission Live: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो को गगनयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यान की फोटो शेयर कर जितेंद्र सिंह ने लिखा, 'भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की ओर एक कदम आगे बढ़ते हुए. शुभकामनाएं इसरो टीम.'

07:49 AM (2 years ago )

गगनयान मिशन की पहली झलक

Gaganyaan Launch mission Live: श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से यान की पहली झलक सामने आई है. इसरो गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान आयोजित करेगा.

07:44 AM (2 years ago )

17 किलोमीटर की ऊंचाई भरेगा गगनयान मिशन

Gaganyaan Launch mission Live: भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो शनिवार सुबह 8:00 बजे 17 किमी की ऊंचाई पर क्रू एस्केप सिस्टम और क्रू मॉड्यूल लॉन्च को लॉन्च करेगी. श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने के बाद क्रू मॉड्यूल 10 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में सुरक्षित उतरने की उम्मीद हैं. 
 

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag