जानिए अमृतपाल का मामला, कब-कब क्या हुआ 

अमृतपाल को उसी गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां से उसकी दस्तार बंदी हुई। जानिए दस्तारबंदी से उसकी गिरफ्तारी तक का पूरा घटनाक्रम।

Naveen Gupta
Naveen Gupta

हाइलाइट

  • अमृतपाल को उसी गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां से उसकी दस्तार बंदी हुई। जानिए दस्तारबंदी से उसकी गिरफ्तारी तक का पूरा घटनाक्रम।

अजनाला कांड का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह को रविवार 23 अप्रैल को पुलिस ने पंजाब के मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल ने किसान आंदोलन, सीएए-एनआरसी, आर्टिकल 370 जैसे फैसलों पर बहुत विरोध किया है। अमृतपाल को उसी गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां से उसकी दस्तार बंदी हुई। जानिए दस्तारबंदी से उसकी गिरफ्तारी तक का पूरा घटनाक्रम।
29 सितंबर 2022 : अमृतपाल को पंजाब के मोगा के  ‘दस्तार बंदी’ कार्यक्रम में ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख नियुक्त किया गया। इस संगठन की स्थापना अभिनेता एवं कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी। 

12 दिसंबर 2022 : इस दिन जालंधर में एक गुरुद्वारे अमृतपाल के समर्थकों ने कुर्सियां जलायीं। उन्होंने कहा कि किसी सिख धर्मस्थल में कुर्सियां और सोफे सिख धर्म की ‘मर्यादा’ के खिलाफ हैं। 
10 फरवरी 2023 : अमृतसर में अपने जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल ने ब्रिटेन में रहने वाली प्रवासी भारतीय किरणदीप कौर से शादी की। 
16 फरवरी 2023 : अमृतपाल और लवप्रीत सिंह तूफान समेत उसके समर्थकों एक व्यक्ति से मारपीट और अपहरण का का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 17 फरवरी 2023 लवप्रीत सिंह गिरफ्तार कर लिया गया। 
23 फरवरी 2023 : अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के कुछ लोगों ने लवप्रीत सिंह की रिहाई की मांग की। साथ ही तलवार व बंदूक लेकर अजनाला थाने में घुस गए थे जहां उनकी तथा उनकी पुलिस से झड़प हुई थी। लवप्रीत सिंह को 24 फरवरी 2023 को न्यायिक हिरासत से रिहा किया गया।  
18 मार्च 2023 : अमृतपाल तथा उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 
20 मार्च 2023 : पुलिस के सामने जालंधर के मेहतपुर में एक गुरुद्वारे के पास अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया। 
22 मार्च 2023 : अमृतपाल और उसके करीबी साथी पपलप्रीत सिंह की सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल पर बैठे हुए फोटो सामने आई। इसके बाद 23 मार्च 2023 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमृतपाल तथा पपलप्रीत को अपने घर में छुपाने वाली महिला को पकड़ा गया। बाद में 25 मार्च 2023 हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए बोला।
28 मार्च 2023 : पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए एक अभियान को चलाया। बाद में 30 मार्च 2023 को अमृतपाल का एक और वीडियो संदेश सामने आया। जिसमें उसने कहा कि वह जल्द ही दुनिया के सामने आएगा। 10 अप्रैल 2023 पपलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। 
15 अप्रैल 2023 : 28 मार्च को जोगा सिंह को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से गिरफ्तार कर लिया गया। 
20 अप्रैल 2023 : अमृतसर में श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को रोक दिया गया। जोकि लंदन जा रही थी।
23 अप्रैल 2023 : आज सुबह पंजाब के मोगा जिले के रोडे गांव से अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। 
पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का बयान
रविवार 23 अप्रैल को पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि “पंजाब सरकार खालिस्तानी समर्थक व अलगाववादी अमृतपाल को शरण देने वालों की जांच करवाए”। उन्होंने आगे कहा कि “अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद यह पता लगाना भी जरूरी है कि उसे आर्थिक सहायता कौन कर रहा था”। पूर्व मंत्री ने कहा कि सच तो यह है कि “अमृतपाल को भारत भेजने से पहले ही किसी देश की दुश्मन एजेंसी ने उसके लिए अपने देश में जमीन तैयार की, जिसे अपने देश की गुप्तचर एजेंसियों को शायद पता ही नहीं लगा”।

calender
23 April 2023, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो