Bhutadi Amavasya 2023: चैत्र अमावस्या को क्यों कहते है भूतड़ी अमावस्या, क्या है इसके पीछे का रहस्य?

जिस प्रकार 1 साल में 12 महीने होते हैं ठीक उसी प्रकार पूरे साल में 12 अमावस्या पड़ती हैं।इन अमावस्याओँ का अलग-अलग महत्व दिया जाता है।साथ ही इन्हें अलग नामों के साथ भी जाना जाता है।शास्त्रों के अनुसार कहा गया है कि मार्च के महीने में पड़ने वाली अमावस्या खास मानी जाती है।जिसे भूतड़ी अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना गया माना जाता है।साथ ही कहा जाता है कि इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। इससे देवताओं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही शुभ फल मिलने के योग बनते हैं। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि हर महीने की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि के दिन अमावस्या मनाई जाती है। जिस प्रकार 1 साल में 12 महीने होते हैं ठीक उसी प्रकार पूरे साल में 12 अमावस्या पड़ती हैं।

इन अमावस्याओँ का अलग-अलग महत्व दिया जाता है।साथ ही इन्हें अलग नामों के साथ भी जाना जाता है।शास्त्रों के अनुसार कहा गया है कि मार्च के महीने में पड़ने वाली अमावस्या खास मानी जाती है।जिसे भूतड़ी अमावस्या के नाम से जाना जाता है।शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि भूतड़ी अमावस्या पर स्नान करना साथ ही दान पुन्य करना बेहद ही खास माना गया है।इसके आलावा इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं लेकिन कई लोगों का सवाल होता है कि चैत्र की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या क्यों कहा जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या कहानी है?

चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या कहने का क्या है कारण?

12 अलग-अलग माह और विशेष दिनों में पड़ने के कारण अमावस्या को अनेक नामों के साथ जाना जाता है। इसके साथ ही चैत्र के माह में पड़ने वाली अमावस्या का नाम भूतड़ी अमावस्या कहा जाता है। आप सोच रहें होंगे कि कहीं ये अमावस्या भूतों की अमावस्या तो नहीं है।

साथ ही यह अमावस्या नकारात्मक शक्तियों से जुड़ी तो नहीं हैं। आपको बता दें कि यह अमावस्या कुछ नकारात्मक शक्तियों से जुड़ी है। जो भी व्यक्ति अपने मन में किसी भी प्रकार की कोई भी इच्छा लेकर मरता है तो ऐसे व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को अपना निशाना बनाती है।साथ ही अपना अधिकार जमाने की पूरी कोशिश करती हैं।

इसके आलावा वह काफी भयानक हो जाती हैं। आत्माओं की इसी उग्रता को दूर करने के लिए भूतड़ी अमावस्या पर नदियों में स्नान करने के लिए ले जाया जाता है। इसीलिए इस अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

calender
15 March 2023, 12:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो