जन्माष्टमी के दिन करें ये उपाय, भगवान श्री कृष्ण होगें प्रसन्न

आज पुरा देश जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है, हिंदू पंचाग के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद में मनाई जाती है। जन्माष्टमी का त्यौहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथी को मनाई जाती है। आज के दिन

Janbhawana Times

krishna Janmashtami 20222022: आज पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है, हिंदू पंचाग के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी #krishna Janmastami  हर साल भाद्रपद में मनाई जाती है। जन्माष्टमी का त्यौहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथी को मनाई जाती है। आज के दिन भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों पर पूर्ण रूप से खुश रहेंगे। सभी भक्त अपनी अपनी अस्था के अनुसार व्रत व पूजा अर्चना करेंगे। कहा जाता है कि श्री कृष्ण का जन्म आज से पांच हजार साल पहले द्वापर युग में हुआ था।

कैसे करें भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। जन्माष्टमी के दिन कन्याओं के बुलाकर खीर खिलाएं। ऐसा लगातार पांच शुक्रवार तक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलती है और आमदनी में वृद्धि होती है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। पूजा के बाद इस बांसुरी को तिजोरी या पर्स में रखें।

मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है। जन्माष्टमी के दिन राधा-माधव को 56 भोग लगाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जन्माष्टमी के दिन शाम को तुलसी पूजा करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने कर्ज से मुक्ति मिलती है। जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे दूध में केसर मिलाकर श्रीकृष्ण का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag