सावन के तीसरे शनिवार धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

सावन का तीसरा शनिवार 30 जुलाई इन राशि वालों के लिए शनिदेव पर समर्पित रहेगा। इस दिन शनिदेव की पूजा पाठ करने से शनिदेव पूर्ण रूप से अपने भक्तों पर समर्पित रहेगें। सावन के शनिवार को शनिदेव के साथ भगवान शंकर की

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

सावन का तीसरा शनिवार 30 जुलाई पड़ रहा है। इस दिन शनिदेव की पूजा पाठ करने से भक्तों पर उनकी ख़ास कृपा बनी रहती है। सावन के शनिवार को शनिदेव के साथ भगवान शंकर की पूजा करने से मनवांछित फलों के प्राप्ति की मान्यता है। सावन के तीसरे शनिवार को धन संपत्ति के अलावा कर्ज मुक्ति संबंधी वरदान भी मिलते हैं। शनिवार को सारे उपाय रात 10 बजे से पूर्व कर लें। 

रोजगार प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - शाम को पीपल के पेड़ पर एक सरसों का दीपक जलाएं। इसके बाद शनि चालीसा के साथ शनि मंत्रों का जाप करें। किसी गरीब या जरूरतमंद को कुछ सिक्कों का दान करें। फिर निर्धन से एक सिक्का वापस मांग लें। उस सिक्के को अपने पास संभालकर रखें। यादि आप धन प्राप्ति चाहते हैं तो नीम की लकड़ी पर काले तिल का हवन 108 बार करें। हवन के बाद काली वस्तु का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन प्राप्ति होती है।

विवाह संबधी उपाय - शाम के समय माता गौरी की विधिवत पूजा करें। माता गौरी को सुहाग की समाग्री अर्पित करें। पूजा के बाद शीघ्र विवाह की कामना करें। सुहाग की सामग्री किसी सुहागिन स्त्री को दान करें। यदि आप वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान चाहते हैं तो प्रदोषकाल में माता पार्वती व भगवान शिव की पूजा करें। भगवान शिव व माता पार्वती को लाल पुष्प अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें। सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करें। 

calender
29 July 2022, 01:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो