शनि जयंती के दिन कर ले ये दो उपाय. दूर होगे सारे कष्ट

हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मफल दाता व न्याय का देवता कहा जाता है। 30 मई को शनि जयंती है इस दिन शनिदेव की कृपा पाने और उनकी कुदृष्टि से बचने के लिए शनिदेव की पूजा-उपासना और उपाय किए जाते हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मफल दाता व न्याय का देवता कहा जाता है। 30 मई को शनि जयंती है इस दिन  शनिदेव की कृपा पाने और उनकी कुदृष्टि से बचने के लिए शनिदेव की पूजा-उपासना और उपाय किए जाते हैं।  कहा जाता है कि शनि देव अगर किसी व्यक्ति से प्रसन्न होते हैं, तो वे उसे राजा बना देते हैं. लेकिन किसी से रुष्ट होने पर उसे बर्बाद कर देते हैं। शनिदेव के प्रकोप से लोग ही नहीं बल्कि देवता भी घबराते हैं।

शनिदेव लोगों को कर्म के अनुसार के फल देते है वैसे तो शनिवार का दिन खास माना जाता है, लेकिन शनि जयंती के दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी साबित होते हैं।  शनि जयंती हर ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस बार शनि जंयती 30 मई के दिन पड़ रही है। इस दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत का भी संयोग बन रहा है।  इस लिए इस बार शनि जयंती का दिन बेहद खास है।

अगर आपको शनिदेव को प्रसन्न करना है तो इन उपायों को अपनाएं

शनि जयंती के दिन स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद शनि देव को प्रणाम करें और मन ही मन उनका ध्यान करें। इस दिन शनि देव का चालीसा पाठ करें। तिल के तेल और सरसों के तेल के दीपक से शनि देव की आरती करें। मान्यता है कि इस दिन शनि देव की महिमा का गुणगान करने से प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को मुंह मांगा फल देते हैं। 
calender
29 May 2022, 06:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो