शुक्रवार को करें ये काम, मां लक्ष्मी की भरपुर रहेगी कृपा

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है, शु्क्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, इस दिन मां लक्ष्मी की पुजा विधी विधान से की जाती है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को धन- लाभ होता है और व्यक्ति जीवन में सभी तरह के सुखों का

Janbhawana Times
Janbhawana Times

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है, शु्क्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, इस दिन मां लक्ष्मी की पुजा विधी विधान से की जाती है।  मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को धन- लाभ होता है और व्यक्ति जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से घर में सुख- समृद्दि आती है। 

कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न 

सफेद रंग शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने या फिर सफेद रुमाल साथ रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, ऐसा करने से आपके बिगड़ते काम बनने लग जाते है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाते समय रूई के बदले कलावा की बत्ती बनाकर जलाएं. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। मां लक्ष्मी को खीर, अनार, सफेद या पीले रंग की मिठाई, सिंघाड़ा, बताशा आदि का भोग लगाए. मां को मीठा भोग लगाने से आपकी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है इसलिए इस दिन मां को लाल रंग के फूल चढ़ाने से उनकी आप पर सदैव कृपा बनी रहती है।

इस मंत्र का करे जाप

ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः निर्धनता से मुक्ति और धन एश्वर्य की प्राप्ति के लिए शुक्र ग्रह का उच्च होना बेहद जरूरी है. इस मंत्र के जप से शुक्र ग्रह की शुभता में वृद्धि होगी और धन ऐशवर्य की प्राप्ति होगी।

calender
24 June 2022, 01:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो