जुलाई के पहले दिन से ही इन राशि वालों के लिए होगा लाभकारी

1 जुलाई को शुक्रवार को ग्रहो की स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभ योग बनाएगी। जुलाई का पहला दिन ही इन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जैसा की आप सभी जानते है कि शुक्रवार का दिन मां संतोषी माता को

Janbhawana Times
Janbhawana Times

1 जुलाई को शुक्रवार को ग्रहो की स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभ योग बनाएगी। जुलाई का पहला दिन ही इन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जैसा की आप सभी जानते है कि शुक्रवार का दिन मां संतोषी माता को समर्पित रहता है, इस दिन संतोषी मां की पुजा करने से दुखों का नाश होता है व सुख सौभाग्य प्राप्त होता है।

वृषभ राशि- इस राशि वालों के लिए रास्ते की सभी परेशानिया दूर हो जाएंगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। परिवार वालों का आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ शानदर रहेगा। इस समय का लाभ उठाएं और अपने विश्वास को मजबूत कीजिए।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए जुलाई का महीना शुरू होते ही इनके जीवन में खुशीयों की बौछार आएंगी। इस दिन आपको किसी मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कानून से जुड़े मामलों का फैसला आपके हित में आ सकता है।

मकर राशि- इस राशि वालों के लिए उच्चाधिकारियों के सहयोग से आय में वृद्धि मिल सकती है। प्रमोशन जैसी कोई शुभ खबर मिलने की संभावना है। आपकी प्रतिभा की तारीफ कार्यस्थल पर होगी। पारिवारिक जीवन खुशियों भरा होगा। जीवनसाथी के साथ डेट पर जा सकते हैं।

धनु राशि- इस राशि वालों के लिए पहले दिन से ही मान- सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर किसी भी परिवर्तन को करने से बचें। व्यापारियों को लाभ के योग बनेंगे।

calender
30 June 2022, 02:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो