Holika Dahan 2023: होलिका दहन के समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, आप हो सकते हैं कंगाल

होलिका दहन का उत्सव फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। आपको बता दें कि होलिका दहन की पूजा शुभ मुहूर्त में करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि शुभ मुहूर्त में किया गया काम शुभ फल देता है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

होलिका दहन का उत्सव फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। आपको बता दें कि होलिका दहन की पूजा शुभ मुहूर्त में करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि शुभ मुहूर्त में किया गया काम शुभ फल देता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को हिरण्यकश्यप ने होलिका की गोद में बैठाकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी, और इस दौरान होलिका खुद ही जल कर खत्म हो गई थी।

उस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा थी, तभी से होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होलिका की पूजा करने से जीवन के सारे दुःख और कष्टों से छुटाकारा मिल जाता है। इस साल होलिका दहन मंगलवार 7 मार्च को किया जाएगा।

होलिका दहन के समय कुछ चीजों को ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। होलिका दहन के दिन भूलकर भी ये गलतियां न करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं जन्म ले सकती हैं। आइए जानते हैं कि होलिका दहन के दिन क्या कार्य नहीं करना चाहिए -

होली का त्योहार -

होली का त्योहार आने वाला है। इस साल मंगलवार 7 मार्च को होलिका दहन है और बुधवार 8 मार्च को होली खेली जाएगी।

क्यों करते हैं होलिका दहन -

धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका की आग बुराई को जलाने का प्रतीक है। इसकी कहानी भगवान बिष्णु के भक्त प्रह्लाद उसके राक्षस पिता हिरण्यकश्यप और उसकी बुआ होलिका से जुड़ी है।

उधारी का पैसा -

ज्योतिषविदों का कहना है कि होलिका दहन के दिन कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। होलिका दहन पर किसी व्यक्ति को किसी से भी उधारी नहीं लेनी चाहिए।

होलिका दहन से बचे ये लोग -

उन लोगों को होलिका दहन नहीं करना चाहिए जिनके सिर्फ एक पुत्र है। अगर एक पुत्र और एक पुत्री है तो दहन कर सकते हैं।

इन चीजों का करें परहेज -

होलिका दहन के दिन कुछ चीजों का परहेज भी करना चाहिए। इस दिन सफेद रंग की चीजों का परहेज करना चाहिए।

लकड़ियों का रखें ध्यान -

होलिका दहन के दौरान जलने वाली लकड़ियों का भी ध्यान रखना चाहिए। आम और वट एवं पीपल और सूखी लकड़ियों को नहीं जलाना चाहिए।

अपमान -

इस दिन भूलकर भी अपनी माता का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

calender
23 February 2023, 06:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो